अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, पाला पड़ने की भी है संभावना

  
Last Updated:  December 20, 2020 " 05:50 pm"

भोपाल : हिमालय के क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण शीत लहर मैदानी इलाकों में बढ़ रही है। पूरे मध्यप्रदेश में हिमालय की हवाएं शीत लहर बनकर दौड़ रही हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आम नागरिक जब तक जरूरी ना हो घर या ऑफिस से बाहर ना निकले। खुले मैदानों में ना रहे। यदि जंगल या खेत के आसपास है तो अनिवार्य रूप से अलाव जलाए।

24 दिसंबर तक मध्य प्रदेश में शीतलहर रहेगी।

ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में शीतलहर के साथ पूरे प्रदेश में कंपकंपी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर ठंड से बचने की सलाह दी है। राजधानी भोपाल में भी बीते 3 दिन में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की कमीं आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में 24 दिसंबर तक ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है।

मध्य प्रदेश में पाला पड़ने की संभावना।

मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर तक प्रदेश में ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में पाला पड़ने की भी संभावना है। प्रदेश के कुछ और इलाके भी अगले कुछ दिनों में ठंड की चपेट में आ सकते हैं।

हिमालय की हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंची।

वर्तमान में प्रदेश में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है। हवा का रुख भी उत्तरी है। इसी वजह से एमपी में आसमान साफ है और कोहरा भी नहीं है। वातावरण में नमी और वातावरण शुष्क होने के चलते दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

उमरिया रहा सबसे ठंडा।

शनिवार को सबसे कम तापमान उमरिया जिले में रेकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को सबसे कम तापमान दतिया में रेकॉर्ड किया गया था। प्रदेश के कम से कम 9 शहरों में शनिवार को तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहा। इनमें ग्वालियर, शाजापुर, खजुराहो, नौगांव, उमरिया, गुना, दतिया और रायसेन शामिल हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *