उज्जैन : जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार दोपहर खाचरोद तहसील के ग्राम बेडावन्या पहुंचकर ग्राम चौपाल लगाई। अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले कलेक्टर सिंह यहां ग्रामीणों के साथ ही जमीन पर बैठ गए। हालांकि कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के लिए कुर्सी की व्यवस्था भी की गई थी पर सिंह ने इनकार करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष सिंह यहां ग्रामीण महिलाओं से रूबरू हुए और शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, इसकी पड़ताल की। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि गांव में आंगनवाड़ी ,स्कूल समय पर खुलते हैं या नहीं। कुछ बस्तियों में पीने का पानी ऊंचाई पर होने के कारण नहीं चढ़ रहा था। कलेक्टर ने उक्त समस्या के हल करने के निर्देश पीएचई को दिए हैं। ग्राम चौपाल के आयोजन के समय एसडीएम, जिला अधिकारी एवं जनपद पंचायत स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
September 7, 2021 महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर और तरुण मंच सहयोगी संस्थाओं के साथ मनाएंगे दस दिवसीय गणेशोत्सव
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर , सिद्धि विनायक गणपति मंदिर, धनवन्तरी नगर ,तरुण […]
August 30, 2023 मलयाली समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ओणम का पर्व
इंदौर : केरल से आकर इंदौर में निवास कर रहे मलयाली समाज के लोगों ने ओणम का पर्व आस्था और […]
February 4, 2024 खजराना चौराहे पर कैंसर को लेकर मजदूरों को किया गया जागरूक
वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर ज्ञानपुष्प संस्था ने की पहल।
इंदौर : ज्ञान पुष्प रिसर्च […]
July 21, 2021 गृहमंत्री ने की गोलीकांड के दो आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि, पुलिस का दावा भोपाल बायपास से पकड़े गए आरोपी
भोपाल : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में बीते सोमवार को हुए गोलीकांड के मामले में […]
November 29, 2020 सात दिन में 39 सौ से ज्यादा नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 10 फीसदी के ऊपर बना हुआ है ग्रोथ रेट
इंदौर : शहर में लगातार सातवे दिन 5 सौ से ज्यादा संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। 7 […]
January 17, 2022 मेदांता में गंभीर मरीजों की भर्ती पर लगाई गई रोक, आग लगने की घटना की जांच में मिली कई खामियां
इंदौर : मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू रविवार को लगी आग के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने तुरंत […]
February 8, 2022 एरोड्रम पुलिस ने जिलाबदर बदमाश को किया गिरफ्तार
इंदौर : जिलाबदर बदमाश, पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में आया है। आरोपी के विरुद्ध चोरी […]