इंदौर: कुपोषण से ग्रस्त बच्चों की पहचान कर उन्हें समुचित पोषण उपलब्ध कराने के लिए 10 जून से स्वास्थ्य विभाग दस्तक अभियान चलाएगा। इसके तहत घर- घर दस्तक देकर 5 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों का पता लगाया जाएगा और उन्हें बेहतर उपचार व पोषण प्रदान किया जाएगा।
ये जानकारी सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 5 लाख बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। दस्तक अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों की भी भागीदारी होगी। डॉ. जड़िया ने बताया कि विकासखंडों में ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर इस अभियान को अंजाम दिया जाएगा।
मलेरिया निरोधक माह का आगाज।
स्वास्थ्य विभाग की डीईएमओ डॉ. मनीषा पण्डित ने बताया कि इंदौर जिले में 1जून से मलेरिया निरोधक माह भी मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों में मलेरिया को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ पानी के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे जाएंगे। अगर किसी व्यक्ति में मलेरिया के लक्षण पाए जाते हैं तो उसके इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी। डॉ. पण्डित ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घरों में कूलर व बर्तनों में पानी जमा रहने न दें। मच्छरों का लार्वा साफ पानी में ही पनपता है। टंकियों को भी ढंककर रखें। उन्होंने कहा कि दवा के छिड़काव के लिए नगर- निगम की भी मदद ली जा रही है।
Related Posts
September 30, 2021 साहस व सूझबूझ से लोगों की जान बचाने वाले टीआई इंद्रेश त्रिपाठी का सम्मान
इंदौर : ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस को, अपनी सक्रियता से रोककर लोगों की जान बचाने […]
March 9, 2022 रोटी, कपड़ा, मकान के साथ पढाई, दवाई और कमाई वाला है बजट- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविन्द मालू ने बजट को […]
January 6, 2020 दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को होगा मतदान नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा […]
March 6, 2022 आईएमए इंदौर के क्रिकेट टूर्नामेन्ट में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले।
इंदौर : सफेद कोट पहनकर गले में स्टेथस्कोप लटकाए मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर्स तो आप […]
May 16, 2022 देवर्षि नारद सम्मान से अलंकृत किए जाएंगे डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी
भोपाल : भोपाल के रवीन्द्र भवन में मंगलवार 17 मई की शाम साढ़े तीन बजे मीडियावाला के […]
September 6, 2021 पटरी अतिक्रमण के खिलाफ लामबन्द हुए व्यापारी, सरकार को चेताया, अतिक्रमण नहीं हटा तो नहीं देंगे टैक्स
इंदौर : राजबाड़ा के आस पास के क्षेत्र को पटरी अतिक्रमण के हवाले कर प्रशासन की खामोशी […]
August 17, 2023 राऊ सीट पर बीजेपी ने मधु वर्मा को फिर दिया मौका
कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर किया खुशी का इजहार।
इस बार एक लाख वोटों से जीतेगी बीजेपी […]