गिल्ली डंडा, सितोलिया खेलने और पतंग उड़ाने का उठाया लुत्फ।
मातृशक्ति के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। : रणदिवे।
इंदौर : मकर संक्रांति के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चिमन बाग मैदान में हल्दी कुमकुम उत्सव का आयोजन किया गया महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर एवं तिल-गुड खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मैदान में पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा , सितोलिया एवं अन्य भारतीय खेल खेले गए। पतंगबाजी भी की गई। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी गिल्ली डंडा खेला और पतंग उड़ाई।
मातृशक्ति के आशीर्वाद से काम करने की ऊर्जा प्राप्त होती है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है आगामी चुनाव में भी महिला मोर्चा एवं मातृशक्ति की अहम भूमिका रहेगी।
महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में इंदौर के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी में हल्दी कुमकुम उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे,विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्रीमती शैलजा मिश्रा,श्रीमति ज्योति तोमर,सविता अखंड, कमल वाघेला,संदीप दुबे बड़ी संख्या महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
April 4, 2023 महाराष्ट्र के 40 सदस्यीय दल ने इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का किया अवलोकन
महापौर से की सौजन्य भेट।
डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस, आईसीसीसी, देवगुराडिया […]
March 28, 2021 इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर प्रारम्भ हुई गेहूं की सरकारी खरीद
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर और जिला मीडिया प्रभारी मुकेश […]
October 8, 2022 अग्निहोत्री,गोडबोले की याद में आयोजित संगीत अर्ध्य का आगाज
इंदौर : श्रुति संवाद संगीत समिति, अभिनव कला समाज एवं लयशाला ललित कला समिति के संयुक्त […]
May 24, 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा।
विद्युत आपूर्ति अबाधित रखने और मतगणना में कोई […]
May 31, 2021 Как майнить биткоины добыть BTC, начать фармить в 2024 году, что нужно делать простыми словами, как научиться и с чего начать Если предположить аналогичный рост за будущий год, то реальный годовой доход этого ASIC […]
January 19, 2022 लताजी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ किया जा रहा महामृत्युंजय मन्त्र का जाप
इंदौर : कालजयी गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ […]
December 25, 2021 इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधे नदी में छोड़ने वाली दो औद्योगिक इकाइयां सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधा नदी एवं नालों में […]