नालिया बाखल, एमटी क्लॉथ मार्केट के पास स्थापित किया गया है फिजियोथेरेपी सेंटर।
नाममात्र के शुल्क पर मरीजों का किया जाएगा उपचार।
आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के आरोग्य प्रकोष्ठ द्वारा मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक और वैकुंठ रथ के बाद मानव सेवा के लिए एक और नवीन प्रकल्प आरोग्य फिजियोथैरेपी सेंटर प्रारंभ किया गया है। इस फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ राष्ट्रकवि पं. सत्यनारायण सत्तन एवं विधायक पं. रमेश मेंदोला के आतिथ्य में किया गया। अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारत माता की आरती से प्रख्यात बाबा सत्यनारायण मौर्य, न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा, महामंत्री सुरेश शर्मा काका, राधेश्याम शर्मा, रवि सारेया, राजेन्द्र शर्मा, अखिलेश शर्मा, विनय शर्मा, प्रमोद जोशी, गौरव शर्मा, राजकिशोर शर्मा, अजय व्यास सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे। अतिथियों ने नव स्थापित आरोग्य सेंटर एवं न्यास की अन्य गतिविधियों का अवलोकन भी किया। अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा के अनुसार आरोग्य फिजियोथैरेपी सेंटर पर योग्य चिकित्सकों के मार्गदर्शन में आधुनिक मशीनों द्वारा नाममात्र शुल्क पर जरूरतमंद लोगों का इलाज किया जाएगा।
इस सेंटर पर सेवाएं दे रहीं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रोहिता शर्मा मोयदे ने बताया कि यहां कमर दर्द, पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, लकवा सहित मांसपेशियों में होनेवाले दर्द से निजात दिलाने के लिए फिजियो संबंधी उपचार सुविधा उपलब्ध रहेगी। सेंटर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
Related Posts
June 20, 2021 टीकाकरण महाअभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा, उत्सवी माहौल में अभियान को पूरा करने के दिए निर्देश
इंदौर : जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 21 जून से टीकाकरण महाअभियान प्रारंभ किया […]
January 19, 2021 कोरोना के मरीजों में आई उल्लेखनीय कमीं,एक फीसदी से भी कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमीं दर्ज की गई है। सोमवार को एक फीसदी […]
September 2, 2024 देश को खाद्यान्न संकट से उबारने और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए शास्त्री जी ने दिया था जय जवान, जय किसान का नारा
इंदौर : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा ने […]
November 24, 2023 विश्व हिंदू कांग्रेस का आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया शुभारंभ
24 से 26 नवंबर तक आयोजित है विश्व हिंदू कांग्रेस।
विभिन्न विषयों पर विद्वान वक्ता और […]
June 18, 2020 देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, विश्व में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख 66 हजार पार कर गई […]
August 17, 2021 विश्व युवा तीरंदाजी स्पर्धा में भारत ने 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते, खेल मंत्री ठाकुर ने पदक विजेताओं को दी बधाई
नई दिल्ली : टीम इंडिया ने पोलैंड के व्रोक्लॉ में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुल 15 […]
August 27, 2020 संघ के राष्ट्रीय चेतना वाले एजेंडे पर काम करेंगे डॉ. विकास दवे 🔺इंदौर।कीर्ति राणा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के अप्रत्याशित सहयोग से मप्र की कमलनाथ सरकार […]