इंदौर : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत पर्व का सांसद शंकर लालवानी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अन्य शहरों से पधारे कवि तथा कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सचिव राजेंद्र गरोठिया, अधीक्षक प्रदीप दुबे और बड़ी संख्या में श्रोता गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि राकेश शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा का गठन किया गया था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा अन्य देशों के संविधान की समीक्षा के बाद विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारत में लिखा गया। संविधान ने देश के नागरिकों को अधिकार दिए हैं इसके साथ ही संविधान में नागरिकों के लिए कर्तव्य भी दिए गए हैं।इन कर्तव्यों का प्रत्येक नागरिक भली-भांति निर्वहन कर देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान करें।
इस अवसर पर हास्य कवि राकेश शर्मा बदनावर, वीर रस के कवि नागेंद्र ठाकुर राजगढ़, देव कृष्ण व्यास देवास एवं श्रृंगार रस की कवियत्री अर्चना अंजुम इंदौर द्वारा काव्य पाठ किया गया। प्रबल जैन इंदौरी आर्टिस्ट इंदौर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए कवि व कलाकारों द्वारा कवि सम्मेलन में वीर रस, श्रंगार रस एवं राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाई गई। इंदौरी आर्टिस्ट की टीम द्वारा देशभक्ति के गीत की प्रस्तुति भी दी गई।
Related Posts
September 22, 2019 खिलौना फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक इंदौर : श्रमिक क्षेत्र में रविवार तड़के एक खिलौना फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग […]
June 22, 2020 कोरोना से मृत्यु दर के मामले में इंदौर ने मुम्बई को पीछे छोड़ा, दो सौ के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा इंदौर : कोरोना से होनेवाली मृत्यु दर इंदौर में अब गहरी चिंता का विषय बन गई है। इस मामले […]
March 29, 2023 श्री रामनवमी पर अभय प्रशाल में प्रवाहित होगी राम भक्ति की अविरल धारा
ख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी देंगे भजनों की प्रस्तुति।
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल […]
August 4, 2024 05 अगस्त से चलेगा यातायात में सुधार का महाअभियान ‘ट्रैफिक मित्र’
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जनभागीदारी से ट्रैफिक सुधार अभियान।
महापौर, जिला कलेक्टर, […]
July 31, 2021 आबकारी विभाग की कार्रवाई में तीन लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार दूसरे दिन भी प्रभावी […]
August 12, 2021 महू- कालाकुंड सेक्शन का पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, खंडवा- महू अमान परिवर्तन की भी समीक्षा की
इंदौर : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने रतलाम मंडल के दौरे के दूसरे दिन गुरुवार […]
October 20, 2020 कांग्रेस ने कमलनाथ के बयान को लेकर पेश की सफाई, बीजेपी पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का लगाया आरोप
इंदौर : पूर्व सीएम कमलनाथ के मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए अशालीन बयान पर मचे घमासान […]