इंदौर : कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से लगातार संगठन में बदलाव किए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय वाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया था,लेकिन विरोध के चलते बागड़ी की नियुक्ति को होल्ड पर रख दिया गया है। इसके बाद शनिवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति से जया तिवारी के स्थान पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर साक्षी शुक्ला की नियुक्ति कर दी। जया तिवारी को अध्यक्ष बनाए जाने का महिला कांग्रेस का एक धड़ा विरोध का रहा था। नगर निगम चुनाव के समय कुछ महिला नेत्रियों ने जया तिवारी को हटाने की मांग भी की थी। साक्षी शुक्ला पूर्व पार्षद स्वर्गीय अनिल शुक्ला की बेटी हैं। हाल ही में साक्षी ने बीते नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ा था,लेकिन हार गईं थी।
Related Posts
April 30, 2023 एटीएम लूट व सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : एटीएम लूट में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन […]
July 13, 2022 विद्याधाम में ‘भगवन’ की पादुकाओं के दर्शन – पूजन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में […]
March 12, 2025 अधोसंरचना के लिए बड़ी राशि के प्रावधान का सबसे अधिक इंदौर को मिलेगा लाभ : लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने मप्र के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता को राहत देने […]
March 17, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव व जनता में हो सुरक्षा का भाव, इसी उद्देश्य को […]
August 13, 2020 गड़रिए की बकरी जीप में उठाकर ले जाने वाले निगमकर्मी रिमूवल विभाग में अटैच इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने भेड बकरी […]
May 22, 2021 सांची दुग्ध संघ ने दूसरी बार कम की खरीदी दर, किसानों को हो रहा नुकसान
इंदौर : दूध उत्पादक किसानों को एक बार फिर चपत लगने वाली है। उन्हें माह के तीसरे सप्ताह […]
February 22, 2025 22 और 25 फरवरी को निरस्त रहेगी क्षिप्रा एक्सप्रेस
इंदौर : उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला-2025 के दौरान भीड़ नियंत्रण को […]