इंदौर : दो दिन पूर्व निगम अधिकारी- कर्मचारियों के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने और अपशब्द कहने के आरोप में कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ राजेन्द्र नगर थाने में प्रकरण दर्ज हो गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा 353 और भादवि की अन्य धाराओं में यह केस दर्ज किया गया है।
दवाई छिड़काव के दौरान हुआ था विवाद।
मलेरिया, डेंगू व मौसमजनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की टीम दो दिन पूर्व राऊ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा नगर में दवा छिड़काव के लिए गई थी। विधायक जीतू पटवारी भी वहां पहुंच गए थे। बातचीत के दौरान उनका डॉ. उत्तम यादव और निगमकमियों से विवाद हो गया। कहा जाता है कि जीतू पटवारी ने निगम अधिकारी- कर्मचारियों से अभद्रता की और अपशब्द कहे। उस दिन तो जैसे- तैसे मामला शांत हो गया था। लेकिन निगमकर्मियों की नाराजगी दूर नहीं हुई थी। बीजेपी नेताओं ने इस नाराजगी को हवा दी तो सफाई कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए राजेन्द्र नगर थाने पर प्रदर्शन कर दिया। आखिर पुलिस को पटवारी के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा।
पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करना उचित।
इंदौर प्रवास पर आए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने पटवारी पर एफआईआर को सही ठहराया। गृहमंत्री नेकहा कि जो गलती करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Related Posts
March 6, 2021 डेली कलेक्शन एजेंट के साथ की गई लूट का खुलासा, महिला व पुत्र सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चाकू मारकर की गई लूट का पुलिस ने 24 घण्टे में पर्दाफाश कर दिया है। लूट की साजिश […]
February 17, 2022 तमिलनाडु की छात्रा को इंसाफ दिलाने एबीवीपी कर रही देशव्यापी प्रदर्शन
धर्मांतरण के दबाव में छात्रा ने कर ली थी खुदकुशी।
इंदौर : तमिलनाडु के तंजावुर जिले […]
November 6, 2020 करवा चौथ पर रोचक स्पर्धाओं का आयोजन
इंदौर : परशुराम महासभा महिला मंडल की मेजबानी में सूर्यदेव नगर उद्यान पर डिम्पल शर्मा के […]
May 20, 2023 इंदौर की मिसेज कुमार ने जीता मिसेज भारत -2023 का खिताब
नई दिल्ली : अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता निर्देशक डॉ. महेश यादव (अमन गाँधी ) […]
April 16, 2021 कोरोना पीड़ितों का दर्द बयां करते भावुक हुए विधायक शुक्ला, दो दिन में हालात नहीं सुधरने पर दी आत्महत्या की धमकी…!
इंदौर : शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में कोरोना संक्रमण से उपजे भयावह हालात का वर्णन […]
April 27, 2024 विधानसभा पांच के विभिन्न वार्डों में बीजेपी प्रत्याशी लालवानी ने किया जनसंपर्क
जगह - जगह लालवानी का किया गया भव्य स्वागत।
इंदौर : भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार शंकर […]
March 27, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों मीडियाकर्मियों व परिजनों ने लिया लाभ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के […]