अगले साल 6.4 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान।
इंदौर : RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी की बैठक खत्म होने के बाद बताया कि रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी की वृद्धि की जा रही है। आरबीआई ने लगातार छठी बार रेपो रेट में इजाफा किया है। इसके बाद आगे लोन लेना और महंगा हो जाएगा। मौद्रिक नीति समिति (MPC) के 6 में से 4 लोगों ने रेपो रेट बढ़ाने के पक्ष में हामी भरी थी। बकौल दास, वित्त वर्ष 24 में महंगाई दर 4 फीसदी से ऊपर रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मई 2022 से जारी ब्याज दरों में वृद्धि का असर धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी-मार्च 2023 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर 5.6 फीसदी रहने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल इसी समय पर यह 5.9 फीसदी थी। जीडीपी की ग्रोथ को लेकर उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है। दास ने बताया कि अप्रैल-जून 2023 में यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 7.1 फीसदी से बढ़कर 7.8 फीसदी पर पहुंच जाएगी. इसके अलावा जुलाई-सितंबर में 5.9 फीसदी के मुकाबले 6.2 फीसदी, अक्टूबर-दिसंबर में 6 फीसदी और जनवरी-मार्च 2024 में इसके 5.8 फीसदी की गति से बढ़ने का अनुमान है।
Related Posts
May 6, 2022 हमें रोजगार देने वाले युवाओं का निर्माण करना है -, गडकरी
आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने की जिम्मेदारी युवाओं की है, बोले गडकरी।
देवी अहिल्या […]
March 8, 2023 रतलाम में एक ही परिवार के चार लोगों की तालाब में डूबने से मौत
मृतका की 15 दिन पहले हुई थी शादी।
रतलाम : होली व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर […]
February 17, 2021 नमन ओझा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया सन्यास
इंदौर : भारतीय टीम के पूर्व विकेट कीपर नमन ओझा ने दो दशक तक घरेलू क्रिकेट में शानदार […]
December 16, 2021 प्लॉट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो कॉलोनाइजर गिरफ्तार
इंदौर : भू माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत लोगों के साथ धोखाधड़ी करने […]
September 6, 2022 नगर निगम ने शिक्षक दिवस पर 85 शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षक देश की धरोहर है, इनका प्रतिदिन हो सम्मान- मंत्री।
व्यक्तित्व के निर्माण में […]
December 14, 2021 21 वर्षीय हरनाज़ ने 21 साल बाद पुनः भारत को दिलाया मिस यूनिवर्स का ताज
नई दिल्ली : चंडीगढ़ निवासी मॉडल और एक्ट्रेस हरनाज संधू ने सोमवार को मिस यूनिवर्स 2021 का […]
January 2, 2021 आईएएस अधिकारी मसूद अख्तर की कोरोना ने ली जान
भोपाल : गृह विभाग के सचिव और आईएएस (IAS) डॉ. मसूद अख्तर का कोरोना से निधन हो गया है। […]