अगले साल 6.4 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान।
इंदौर : RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी की बैठक खत्म होने के बाद बताया कि रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी की वृद्धि की जा रही है। आरबीआई ने लगातार छठी बार रेपो रेट में इजाफा किया है। इसके बाद आगे लोन लेना और महंगा हो जाएगा। मौद्रिक नीति समिति (MPC) के 6 में से 4 लोगों ने रेपो रेट बढ़ाने के पक्ष में हामी भरी थी। बकौल दास, वित्त वर्ष 24 में महंगाई दर 4 फीसदी से ऊपर रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मई 2022 से जारी ब्याज दरों में वृद्धि का असर धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी-मार्च 2023 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर 5.6 फीसदी रहने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल इसी समय पर यह 5.9 फीसदी थी। जीडीपी की ग्रोथ को लेकर उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है। दास ने बताया कि अप्रैल-जून 2023 में यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 7.1 फीसदी से बढ़कर 7.8 फीसदी पर पहुंच जाएगी. इसके अलावा जुलाई-सितंबर में 5.9 फीसदी के मुकाबले 6.2 फीसदी, अक्टूबर-दिसंबर में 6 फीसदी और जनवरी-मार्च 2024 में इसके 5.8 फीसदी की गति से बढ़ने का अनुमान है।
Related Posts
July 30, 2021 युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल का सड़क दुर्घटना में निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक
इंदौर : मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल […]
June 17, 2021 विद्या बालन अभिनीत फ़िल्म ‘शेरनी’ के प्रमोशन कैम्पेन में भागीदार बनेगा मप्र पर्यटन बोर्ड
भोपाल : मध्यप्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने […]
February 4, 2021 न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव का सम्मान कर दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : गुरुवार को महाधिवक्ता कार्यालय पर उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक […]
December 26, 2019 देश और दुनिया में दिखा सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा, मन्दिरों के कपाट रहे बंद इंदौर : वर्ष 2019 का आखरी सूर्यग्रहण गुरुवार 26 दिसंबर को दुनिया के कई देशों के साथ भारत […]
October 3, 2024 घरों, मंदिरों में शारदीय नवरात्रि पर की गई घटस्थापना
पहले ही दिन माता मंदिरों में दर्शन - पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
गरबा […]
July 14, 2021 इंदौर पुलिस की मानवीय पहल, सड़क पर रह रही मानसिक दिव्यांग महिला को पहुंचाया निराश्रित सेवा आश्रम
इन्दौर : पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का […]
November 25, 2020 नर्सिंग कॉलेजों को कोविड केयर सेंटर्स के रुप में किया जाएगा तब्दील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को रेसीडेंसी सभाकक्ष में नर्सिंग कॉलेज के […]