प्रेमी ने गला दबाकर की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, फ्रीज में छुपा दिया था शव।
नई दिल्ली : श्रद्धा मर्डर कांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे की दिल्ली में फिर एक युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव ढाबे के फ्रीज में छुपा दिया। पुलिस ने फ्रीज से लड़की का शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र का ये मामला बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम साहिल गहलोत बताया गया है। उससे पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि मृतका आरोपी की प्रेमिका थी। हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि आरोपी ने युवती की हत्या किस कारण से की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या दो-तीन दिन पहले की गई है।
कार में गला दबाकर की हत्या।
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर की गई और उसका शव ढाबे के फ्रीज में छुपा दिया था।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली में 18 नवंबर को 2022 को श्रद्धा मर्डर केस उजागर हुआ था। दिल्ली के महरौली इलाके में आरोपी आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। आरोपी आफताब ने शव के 35 टुकड़े कर उन्हें फ्रीज में रखा था और धीरे धीरे शव के टुकड़ों को दिल्ली के अलग अलग इलाकों में ठिकाने लगाया था। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखने के लिए फ्रीज खरीदा था।
Related Posts
September 16, 2021 सहायक आयुक्त सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल का प्रभार, रजनीश कसेरा से छीनी प्रधानमंत्री आवास योजना की जिम्मेदारी
इंदौर : नगर निगम की सहायक आयुक्त सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल विभाग का प्रभार दिया गया है। […]
October 19, 2019 शहर हित से जुड़े मुद्दों पर बात करने की मंत्रियों को नहीं है फुरसत…! इंदौर : 'मेग्नीफिसेन्ट एमपी' के नाम पर जनता के करोड़ों रुपए एक दिन में फूंक देने वाले […]
August 10, 2022 बांधों में जलभराव की 24 घंटे निगरानी की जाए – सिलावट
इंदौर : जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बांधों में […]
March 24, 2025 सुपर स्टार महेश बाबू और सितारा ने लॉन्च किया रिलायंस ट्रेंड्स का समर ऑकेजन वियर
'न्यू टाइम्स. न्यू ट्रेंड्स' कैंपेन की भी शुरूआत।
कलेक्शन में कूल कैजुअल, वॉव […]
November 7, 2023 जनभागीदारी से हुए इंदौर के विकास पर शोध पत्र प्रकाशित होना चाहिए
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।
एसोसिएशन ऑफ […]
February 29, 2024 मुकेश जैन विहिप मालवा प्रांत के अध्यक्ष, खगेंद्र भार्गव संगठन मंत्री मनोनीत
इंदौर के राजेश गर्ग विहिप के प्रन्यासी मंडल में न्यासी बनाए गए।
इंदौर : विश्व हिन्दू […]
August 10, 2023 मातृभाषा काव्य उत्सव में गूंजे आजादी के तराने
इंदौर : मातृभाषा,अनवरत एवं इन्दौर टॉक ने मनाया आज़ादी उत्सव। इन्दौर : कवि सम्मेलन […]