इंदौर : जिले की नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में भी बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। देपालपुर, मानपुर, हातोद और राऊ नगर परिषदों पर उसका कब्जा हो गया है। इन चारों नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों के लिए बुधवार को निर्वाचन हुए। देपालपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की अनिता महेश पुरी निर्विरोध निर्वाचित हुई। उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के ही गोपाल कटेसरिया भी निर्वरोध चुने गए।
राऊ नगर परिषद में बीजेपी की पप्पी विजय पाटीदार अध्यक्ष चुनी गई।उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इसीतरह उपाध्यक्ष पद भी बीजेपी के खाते में गया। बीजेपी की भारती राजेश मंडले निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।
मानपुर नगर परिषद में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बीजेपी के चुने गए। बीजेपी की रवीना पवन यादव अध्यक्ष और अनिल दादक उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसीतरह हातोद में भी बीजेपी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुन लिए गए।
बता दें कि इंदौर जिले में कुल आठ नगर परिषदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने जाना हैं।
Related Posts
September 28, 2019 बापू के भजन और जीवन प्रसंगों की प्रस्तुति 30 सितम्बर को इंदौर : संस्था सेवा सुरभि और संगीत गुरुकुल के तत्वावधान में महात्मा गांधी की 150 वी […]
March 3, 2025 लोक अदालत और मध्यस्थता को लेकर जनजागृति के लिए आयोजित हुई मैराथन
बच्चों से लेकर बुजुर्गों सहित न्यायाधिपति,अधिवक्ता, अधिकारी,नागरिकों ने लिया […]
January 26, 2021 एमडी ड्रग तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिफ्तार
इंदौर : एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर ने मुंबई के एक और तस्कर […]
July 4, 2019 बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर आहूत की गई कार्यशाला इंदौर: बीजेपी का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस सिलसिले में बीजेपी […]
March 14, 2022 सिंधिया ने किया अशोक कुमट की पुस्तक ‘नेहरू स्टेडियम से लॉर्ड्स’ तक का विमोचन
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक गरिमामय समारोह में […]
February 2, 2023 अडानी की एक भी कंपनी देश के टॉप टेन करदाताओं में क्यों नहीं..?
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से उठे सवालों पर संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने आयकर विभाग से […]
April 21, 2021 कम समय में टीकाकरण के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाएं टीका निर्माता कम्पनियां- मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के […]