महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लाडली बहनों के साथ किया पौध रोपण।
इंदौर : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 64 वें जन्मदिवस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लाड़ली बहनों के साथ सिरपुर तालाब के पास अमृत गार्डन स्थित शिव वाटिका में पौधरोपण किया।
मप्र को घोर अन्धकार से विकास रूपी प्रकाश के पथ पर लाने वाले जननायक हैं सीएम शिवराज सिंह।
इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जनता से सीधा नाता है। वे लाडली बहनों के भाई हैं, तो लाडली लक्ष्मी के मामा। युवाओं के साथी हैं, तो बुजुर्गों के श्रवण कुमार। मध्यप्रदेश की जनता जानती है, कांग्रेस के शासनकाल के बंटाढारी अंधकार को, जब मध्यप्रदेश में ना बिजली थी, न सड़क थी, न उद्योग धंधे थे, न रोजगार था, शिवराज सिंह वह जननायक हैं जिनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश के विकास की रफ्तार तेज हुई और मध्यप्रदेश आगे बढ़ा है।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, राकेश जैन, पार्षद हरप्रीत कौर, संध्या यादव, मुद्रा शास्त्री, शिखा दुबे, सोनाली मुकेश धारकर, नीता शर्मा, शानू शर्मा, कमल वाघेला, योगेश गेंदर अन्य पार्षदगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Related Posts
June 4, 2020 महिला से दुष्कर्म का आरोपी आईएएस अधिकारी निलंबित जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के पूर्व कलेक्टर और आईएएस अधिकारी जेपी पाठक को सीएम […]
December 16, 2021 राजवाड़ा स्थित संग्रहालय से नंदी की बेशकीमती मूर्ति चोरी करने वाले बदमाश और खरीददार गिरफ्तार, मूर्ति बरामद
इंदौर : राजबाडा महल स्थित मल्हार मार्तण्ड संग्रहालय से बेशकीमती नन्दी की मूर्ति चोरी […]
January 31, 2021 भिक्षुक पुनर्वसन योजना में इंदौर भी शामिल- लालवानी
इंदौर : बुजुर्गों के साथ हुए बर्ताव के बाद सांसद शंकर लालवानी एक्शन मोड में है। संसद के […]
April 7, 2022 दो पहिया वाहन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटसाइकिलें बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया […]
March 27, 2022 शॉर्ट फिल्म मेकिंग स्पर्धा में अथर्व शर्मा की फ़िल्म ‘गुड जॉब मैन’ को मिला प्रथम पुरस्कार
`गुड जॉब मैन', द केपमैन' विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट फ़िल्में घोषित।
प्रेस्टीज […]
November 21, 2019 साध्वी प्रज्ञा को डिफेंस पैनल में लेने पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी पर कसा तंज भोपाल : रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सदस्य […]
October 26, 2022 अटल शास्त्र मार्केनॉमी अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे डॉ. डेविश जैन
इंदौर : प्रेस्टीज समूह और सोपा के चेयरमैन, समाजसेवी, शिक्षाविद डॉ. डेविश जैन को अटल […]