इंदौर : माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल हायर सेकेण्डरी 2023 की मुख्य परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। मण्डल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक घण्टे एवं परीक्षा कक्ष में 30 मिनट पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है। 15 मार्च 2023 को कुछ समाचार पत्रों में मण्डल परीक्षाओं के प्रश्नपत्र टेलीग्राम चैनल पर लीक होने संबंधी समाचार प्रकाशित हुआ है। समाचार पत्र में उल्लेखित तथ्यों की वास्तविकता के परीक्षण हेतु परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में टेलीग्राम चैनल के माध्यम से तैयार की गई लिंक को बंद करने तथा संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु 04 मार्च 2023 को पुलिस उपायुक्त, अपराध भोपाल, म.प्र. को शिकायत करते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई गई। 06 मार्च 2023 को जिला भिण्ड में हायर सेकेण्डरी परीक्षा के विषय भौतिक शास्त्र का प्रश्नपत्र यू-ट्यूब पर वायरल करने की झूठी खबर को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फैलाने के कारण संबंधितों के खिलाफ जिला भिण्ड में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एफ.आई.आर भी दर्ज कराई गई है। छात्रों से अनुरोध है कि, कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा टेलीग्राम अथवा सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से प्रश्न-पत्र लीक होने संबंधी भ्रामक जानकारियों से दूर रहकर परीक्षाओं की तैयारी करें।
Related Posts
January 3, 2019 पीएम मोदी का कमलनाथ पर निशाना, सिख विरोधी दंगे के आरोपी को बनाया सीएम गुरदासपुर: पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर में धन्यवाद रैली के जरिये कांग्रेस पर […]
September 30, 2021 इंदौर व धार में नकली गुटका फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ से अधिक का माल जब्त, 6 गिरफ्तार
इंदौर : नकली गुटखा, पान मसाला बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
February 3, 2022 करोड़ों के एमडी ड्रग्स मामले में फरार दो इनामी तस्कर गिरफ्तार
इंदौर : करोड़ों के एमडी ड्रग्स के मामले में फरार चैन्नई के 02 तस्करों को क्राइम ब्रांच […]
November 24, 2024 धार में जांच के बाद निरस्त किए 57 शिक्षकों के अटैचमेंट
बिना प्रभारी मंत्री से अप्रूवल लिए जारी किए गए थे ये अटैचमेंट।
जनजातीय विभाग मंत्री […]
October 16, 2022 प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री चौहान ने पूरा किया – गृहमंत्री शाह
मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होना शिक्षा जगत में नया प्रकाश - मुख्यमंत्री […]
August 4, 2024 कलाकारों के दमदार अभिनय से सजे नाटक सुखांत से हुई सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा की शुरुआत
नटरंग उत्सव की प्रस्तुति सुखांत से अभिभूत हुए रसिक प्रेक्षक।
काबिले तारीफ रहा पंकज […]
April 26, 2022 डीजीपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, नवाचारों को लेकर की इंदौर पुलिस की सराहना
पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा प्रयासरत् रहने पर दिया […]