इंदौर : सुपर कॉरिडोर पर ट्रक में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को बाणगंगा पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर चारों आरोपियों को बंदी बनाया गया।
बता दें कि सुपर कॉरिडोर पर दिनांक 16.03.2023 की रात ट्रक में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना बाणगंगा पर अपराध धारा 341/427/504/34 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए बाणगंगा पुलिस की टीम बनाकर लगाई गई। उक्त टीम ने फरियादी गुरजीत सिंह पिता कमलजीत सिंह कलोटे निवासी धुले सिटी महाराष्ट्र के ट्रक में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात बदमाशों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की और बदमाश 01. शैलेंद्र चौहान निवासी शक्ति नगर इंदौर,
- सचिन ठाकुर निवासी अंबिकापुरी इंदौर, 03. उत्तम उर्फ़ छोटू अशोकनगर इंदौर और 04. राज मालाकार निवासी बाबू मुराई कॉलोनी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ पर बदमाश शैलेंद्र चौहान द्वारा बताया गया कि उसका अपने घर में भाई से झगड़ा चल रहा था इसी वजह से वह लगातार शराब पी रहा था और शराब के नशे में उसके द्वारा ट्रक के सामने लेट कर अपने ऊपर ट्रक चढ़ाने को ड्राइवर से कहा। उसके साथियों ने उसको लगातार रोका फिर भी ट्रक ड्राइवर द्वारा उसके ऊपर ट्रक नहीं चढ़ाने पर नशे में उसने ट्रक का कांच फोड़ दिया। बदमाश शैलेंद्र चौहान ने अपने कृत्य के लिए शर्मिंदगी व्यक्त कर माफी भी मांगी।
Related Posts
February 18, 2024 संभागायुक्त माल सिंह ने ग्रहण किया आईडीए अध्यक्ष का पदभार
इंदौर : संभाग आयुक्त इंदौर माल सिंह ने शुक्रवार को विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर […]
August 30, 2021 पितृपुरुष की सौवी जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी बीजेपी
इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष, कुशल संगठनकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा के […]
February 29, 2024 लोगों को हैरत होती है कि सरदारजी सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं..!
🔹 कीर्ति राणा, इंदौर 🔹
मुझे यह कहने में संकोच नहीं कि सुंदर कांड का पाठ करते रहने से […]
February 29, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र में 17 हजार करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
इंदौर संभाग के जिलों को सिंचाई, पेयजल, उद्योग आदि क्षेत्र में दी बड़ी सौगातें।
इंदौर […]
September 9, 2022 9 -10 सितंबर की रात निकलेगा नयनाभिराम झांकियों का कारवां, जिला प्रशासन ने निर्धारित किए झांकियों के क्रम
इंदौर : अनंत चतुर्दशी पर 9 -10 सितंबर की दरमियानी रात इंदौर की सड़कों पर 25 से अधिक […]
February 2, 2021 एमडी ड्रग्स मामले में दो और आरोपी अजमेर से गिरफ्तार
इंदौर : 70 करोड़ की 70 किलो एम.डी. ड्रग्स के मामले में 02 अन्य आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
June 18, 2021 जल्द खत्म हो सकता है कोरोना का प्रकोप, केवल 21 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आए या न आए पर दूसरी लहर जरूर अब दम तोड़ रही है। नए […]