इंदौर : कोरोना के मरीजों के इलाज में उपयोगी साबित हो रहे रेमडेसीवीर इंजेक्शन की बढ़ी मांग को देखते हुए इसकी कालाबाजारी होने लगी है। रविवार को लॉकडाउन होने से ज्यादातर मेडिकल स्टोर भी बन्द थे। कालाबाजारी करने वालों ने इसका फायदा उठाया। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बाहर कुछ लोग ये कहकर रेमडेसीवीर बेच रहे थे कि उनके पास ज्यादा हो गए हैं। जरूरतमंद कई लोगों ने इनसे ये इंजेक्शन ढाई से 5 हजार रुपए तक में खरीदे।
खिरकिया से आए रवींद्र भंडारी ने बताया कि उनके पिता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके फेफड़ों में 80 फ़ीसदी संक्रमण है। हमसे रेमडेसीवीर इंजेक्शन की व्यवस्था करने को कहा गया था। रविवार व लॉक डाउन होने से मजबूरी में उन्हें सड़क पर बेच रहे लोगों से दो इंजेक्शन खरीदने पड़े।
दुकानदार वसूल रहे मनमाने दाम।
रेमडेसीवीर की कमीं बताकर कुछ मेडिकल शॉप वाले भी मनमाने दाम वसूल रहे हैं। कई बार भटकने के बाद भी यह इंजेक्शन नहीं मिल पाता। कुल मिलाकर संकट काल में भी कुछ लोग जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
Related Posts
October 27, 2020 स्टोक्स का सैमसन बनना लुभा गया
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
कप्तान पोलार्ड के माथे की शिकन उस समय दूर हुई जब निरंतरता की मिसाल […]
June 4, 2025 तंबाकू जनित पदार्थों के दुष्प्रभावों से बच्चों, युवाओं को कराएं अवगत
तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमए की कार्यशाला में बोले अतिथि वक्ता।
तंबाकू के साथ निकोटिन […]
January 29, 2022 केवल गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों में ही घातक नजर आ रहा कोरोना संक्रमण- डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रफ्तार कुछ कम अवश्य हुई है पर संक्रमित मामलों […]
July 4, 2022 हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल ग्रुप ने सीएचएल हॉस्पिटल का किया अधिग्रहण
इंदौर : हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल ग्रुप, जो टीपीजी ग्रोथ मैनेज्ड एवर केयर फंड का […]
January 16, 2022 फुटपाथ व सड़क पर सामान रखा तो होगी कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों को दी हिदायत
इंदौर : शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक महेशचंद्र जैन की […]
March 8, 2024 समय परीक्षा ले रहा, तू अपना धीरज न खोना..
🔹कीर्ति सिंह गौड़🔹
“धैर्य”
धैर्य रखा है मैंने सदियोंआगे भी धीरज धर लूँगीमैं […]
July 23, 2025 शहीदों की याद में रोपे गए पौधे
इन्दौर : नेताजी सुभाष मंच, गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी […]