इंदौर: भोपाल की जनप्रतिनिधियों के लिए बनाई गई विशेष अदालत से जमानत मिलने के बाद रिहाई के आदेश की कॉपी इंदौर जिला जेल पहुंचते ही आकाश विजयवर्गीय जेल से आजाद हो गए। कागजी खानापूर्ति के बाद रविवार सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया। विधायक रमेश मेंदोला, चंदू शिंदे और अन्य नेता उन्हें लेने के लिए जेल पहुंचे थे। जेल से बाहर आने के बाद आकाश को बीजेपी कार्यालय ले जाया गया जहां नगर अध्यक्ष गोपी नेमा, उपाध्यक्ष कमल वाघेला, महामंत्री मुकेश राजावत सहित अन्य पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कुछ देर यहां रुकने के बाद आकाश नंदानगर स्थित अपने निवास पहुंचे। वहां भी बड़ी संख्या में समर्थक उनके इस्तकबाल के लिए मौजूद थे। परिजनों से मिलकर आकाश भावुक हो गए। बीजेपी के कई नेता भी उनसे मिलने पहुंचे। आकाश दिनभर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे।
Related Posts
March 4, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का किया उद्घाटन
वनतारा की विश्वस्तरीय सुविधाओं का जायजा लिया।
अपने हाथों से बाघ, शेर व गैंडा के […]
August 5, 2020 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर सौ के पार, 2 मरीजों ने तोड़ा दम..! इंदौर : मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल आया।संक्रमितों का आंकड़ा […]
April 8, 2021 9 अप्रैल से आगामी आदेश तक बन्द रहेंगे आंगनवाड़ी केंद्र
इंदौर : कोविड-19 से संक्रमण की रोकथाम हेतु इन्दौर जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान […]
May 17, 2021 छूट मिलते ही थोक व खेरची किराना दुकानों पर उमड़ी भीड़
इंदौर : जिला प्रशासन ने जनता कर्फ्यू की मियाद बढाकर भले ही 29 मई कर दी है पर थोक व […]
February 24, 2023 शहर को रेड स्पॉट से मुक्त करने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
लोगों को किया गया स्पिट कप का वितरण।
इंदौरी हर आदत को जल्दी अपनाते है- […]
July 17, 2019 भाजयुमो ने युवाओं को जोड़ा बीजेपी से इंदौर: 6 जुलाई से शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान सतत जारी है। पार्टी के सभी मोर्चा, […]
June 5, 2020 समीक्षा बैठक के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने पर दिया गया जोर इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का […]