जोश – खरोश के साथ की गई नववर्ष की अगवानी।
घर – घर किया गया गुड़ी पूजन।
इंदौर : बुधवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा से प्रारंभ हुए भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2080 की अगवानी हर्षोल्लास के साथ की गई। समूचे शहर में नववर्ष के उल्लास की छटा नजर आई।
घर – घर किया गया गुड़ी का पूजन।
गुड़ी पड़वा और नववर्ष के मौके पर घर – घर भगवा पताकाएं लहराई गई। खासकर मराठी भाषी परिवारों में रंगोली बनाई गई और गुड़ी सजाकर उसका भक्तिभाव के साथ पूजन किया गया। घरों में श्रीखंड, पुरण पोली जैसे मीठे व्यंजन तैयार कर परिजनों और परिचितों के साथ उनका लुत्फ भी उठाया गया। कई स्थानों पर गुड़ी पड़वा और नववर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से सूर्य को जल चढ़ाने के साथ गुड़ी पूजन करते हुए गुड धनिए का वितरण किया गया।
रविवार को निकाली गई थी भगवा यात्रा।
भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिन पूर्व रविवार को भव्य भगवा यात्रा भी निकाली गई थी। नानूराम कुमावत की अगुवाई में निकली इस यात्रा में दो व चार पहिया वाहनों पर सवार होकर हजारों लोगों ने शिरकत की थी। करीब 21 किमी की इस यात्रा ने पूरे शहर को भगवामय कर दिया था।
Related Posts
January 23, 2022 परदेशीपुरा पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए पांच बदमाश, पुलिस थाना परदेशीपुरा […]
January 28, 2025 फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी को सॉफ्टवेयर उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : Honest Technology नाम की फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी को सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने […]
October 11, 2022 पीएम मोदी ने अलौकिक महाकाल लोक का किया लोकार्पण
पैदल व ई वाहन से भ्रमण कर किया समूचे परिसर का अवलोकन।
सीएम शिवराज सिंह ने पीएम मोदी […]
January 19, 2023 सांवेर में 69 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का भूमिपूजन
पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री तुलसी सिलावट ने किया भूमिपूजन और शिलालेख का […]
September 6, 2022 वरिष्ठ नेता जगतनारायण जोशी के निधन पर बीजेपी नेताओं ने जताया शोक
इंदौर : वरिष्ठ भाजपा नेता जगत नारायण जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नगर अध्यक्ष […]
July 1, 2021 भूसे के बोरों में छुपाकर ले जाई जा रही 200 पेटी अवैध शराब जब्त
इंदौर : भारी मात्रा में परिवहन कर कर ले जाई जा रही अवैध शराब, पुलिस थाना चंद्रावतीगंज […]
November 28, 2019 महाराष्ट्र में ठाकरे राज, उद्धव ने ली सीएम पद की शपथ मुम्बई : दादर के शिवतीर्थ याने शिवाजी पार्क पर गुरुवार शाम अद्भुत नजारा था। यहां खूबसूरत […]