इंदौर: पूरा जून माह बीतने के बाद भी मानसून का अता- पता न होने से लोग चिंतित होने लगे थे। इस बीच मुम्बई में जोरदार बारिश होने के बाद लोगों की उम्मीदें फिर जाग गई कि अब मानसून इंदौर का रुख करेगा। ऐसा ही हुआ भी। जून माह के आखरी दिन उमड़- घुमड़ कर आए बादल गरज- चमक के साथ बरस पड़े। बारिश की गति इतनी तेज थी कि देखते ही देखते समूचा शहर तरबतर हो गया। लगभग एक घंटे झमाझम बरसात ने बता दिया कि मानसून ने इंदौर सहित समूचे मालवा- निमाड़ में दस्तक दे दी है। बहरहाल जोरदार बारिश से शहर के बाशिंदों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने आसमान से बरसती तेज बूंदों का स्वागत भीगते हुए किया। बच्चे भी बारिश के पानी का मजा लेते देखे गए। हालांकि बीआरटीएस सहित अनेक स्थानों पर जलजमाव होने से वाहन चालकों को परेशानी उठाना पड़ी पर लोगों को उससे कोई शिकायत नहीं थी वे तो इस बात से खुश थे कि मानसून का आगाज होने से जलसंकट के साथ गर्मी और उमस से भी उन्हें निजात मिल जाएगी।
Related Posts
March 2, 2017 SBI में 1 अप्रैल से और HDFC में आज से ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा
नई दिल्ली। कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक मार्च से बैंकिंग नियमों में कई […]
May 28, 2022 दावलशाह वली के उर्स के मौके पर सर्वधर्म संघ ने पेश की चादर
इंदौर : सिरपुर तालाब स्थित दावलशाह वली सरकार की दरगाह बीच तालाब में स्थित है । जहाँ 16 […]
May 9, 2022 पंचम निषाद ने सजाई गायन – वादन की महफिल
इंदौर : संगीत संस्था पंचम निषाद द्वारा इंदौर प्रेस क्लब के सहयोग से मासिक श्रृंखला के […]
January 17, 2022 अभिनव कला समाज को अन्य विधाओं का भी केंद्र बनाएं- मिश्रा
इंदौर : मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा ने कहा है कि […]
October 10, 2019 जिला प्रशासन 21 अक्टूबर से चलाएगा शून्य शक्ति अभियान इंदौर : जिला प्रशासन 21 अक्टूबर से शून्य शक्ति अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत लम्बित […]
April 13, 2021 फल, सब्जी, किराना दुकानें अब शाम 4 बजे तक खुली रह सकेंगी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा इंदौर जिले में कोरोना के मद्देनजर […]
August 11, 2022 दूसरों के दुःख की अनुभूति करने वाला ही सच्ची सेवा कर सकता है – शिवप्रकाश
दिव्य प्रेम सेवा मिशन,हरिद्वार के मंच पर बोले भाजपा के सह संगठन मंत्री शिव […]