भोपाल : एमपी में फिलहाल टोटल लॉकडाउन नहीं होगा। सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा लॉकडाउन अंतिम विकल्प है। सभी ज़िलों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने MP का नया मतलब गढ़ा। सीएम ने कहा एमपी मतलब मास्क पहनना। उन्होंने कहा कोरोना के खिलाफ जंग में हमें व्यापक समर्थन सभी वर्गों से मिल रहा है। लेकिन इस बीमारी की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। इससे निपटने के लिए समाज को प्रशासन के साथ मिलकर लड़ना होगा।
सीएम शिवराज (CM Shivraj) का कोरोना (Corona) के खिलाफ लोगों में जागरुकता लाने के लिए स्वास्थ्य आग्रह बुधवार को 24 घंटे बाद पूरा हो गया। भोपाल के मिंटो हॉल में किेये गए इस आग्रह में उन्होंने धर्मगुरुओं से भी सुझाव लिए। उससे पहले उन्होंने समाज के अलग-अलग तबकों से सुझाव लिए थे।
लॉक डाउन अंतिम विकल्प।
सीएम ने ये कहकर सबको राहत दी कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन आधारित लॉकडाउन लगाया जाएगा। जिन जिलों में जरूरत है, वहां विचार करने के बाद अंतिम विकल्प के रूप में लॉक डाउन लगाए जाएगा। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि लॉक डाउन को लेकर सीएम कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। मंगलवार को हुई बैठक में लॉकडाउन का सुझाव आया था।
Related Posts
May 22, 2020 दिशा- निर्देशों के तहत खोले जाएंगे निजी क्लीनिक इंदौर : शहर में निजी क्लीनिक खोलने का रास्ता साफ हो गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर के […]
May 7, 2020 कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट, जल्द मिल सकता है कोरोना से छुटकारा..? इंदौर : कोरोना के फैलाव को रोकने में किए जा रहे समन्वित प्रयासों को अब सफलता मिलती दिख […]
January 8, 2020 जेएनयू हिंसा के लिए वामपंथी छात्र जिम्मेदार- विहिप इंदौर : जेनएयू में हिंसा के लिए वामपंथी पार्टियों से जुड़े छात्र जिम्मेदार हैं। उन्होंने […]
January 20, 2020 बैसाखी पर चलते हुए दौड़ा रहे हैं रंगकर्म को.. कीर्ति राणा
इंदौर : करीब 25 साल पहले शिवाजी वाटिका के समीप हीरो होंडा पर […]
November 27, 2018 मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति का होगा पूरा इंतजाम इंदौर: पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी-मप्र ने अपने राजस्व क्षेत्र में आनेवाले […]
October 25, 2024 समय प्रबंधन सफलता की बुनियाद है : कुलगुरू सोमानी
अभ्यास मंडल द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित।
इंदौर : अभ्यास मंडल द्वारा […]
March 3, 2025 इंदौर – पुणे सहित चार जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
इंदौर से पुणे, वलसाड से खातीपुरा, अहमदाबाद से ग्वालियर और उधना से सुबेदारगंज के बीच […]