इंदौर : कोरोना से होनेवाली मौतों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। प्रतिदिन 3 से 4 मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। मंगलवार 16 जून को भी 4 मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर इंदौर में अब तक 182 मरीज कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुके है।
कोरोना संक्रमित 44 नए मरीज मिले।
सीएमएचओ कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 2133 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए। 1687 सैम्पलों की टेस्टिंग हुई। 1631 निगेटिव पाए गए। 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 सैम्पल रिपीट हुए थे, जिनकी जांच पहले ही हो चुकी है। आज दिनांक तक के कुल आंकड़े पर नजर डाले तो तो इंदौर जिले में 63 हजार 136 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं।4134 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि राहत की बात ये भी है कि 73 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।
66 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों से 66 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक 3048 मरीज कोरोना को शिकस्त देकर घर लौट गए हैं। 904 मरीजों का उपचार फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
June 6, 2020 एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें, इंदौर में भी दर्ज हुई एफआईआर इंदौर : फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 को लेकर गंभीर […]
August 4, 2020 राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह को महोत्सव के रूप में मनाएगी बीजेपी, सांवेर में 5 लाख लड्डुओं का होगा वितरण इंदौर : 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर होने जा रहे मन्दिर निर्माण के भूमिपूजन […]
October 16, 2022 खंडवा नाके के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता
इंदौर : तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में खंडवा रोड पर टोल नाके के समीप झाड़ियों में एक युवक […]
January 14, 2025 मां शाकंभरी देवी की तांडव आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
डिस्पोजल मुक्त परिसर में लिया जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प।
बायपास स्थित सम्पत पैलेस पर […]
January 5, 2020 बीजेपी नेताओं पर प्रकरण दर्ज कर प्रशासन ने किया सराहनीय काम- बेग इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता मंजूर बैग ने जिला प्रशासन को बधाई […]
November 3, 2019 शुभ मनोरथ जहां होते हैं वहां भक्ति साकार होती है – पंडित शिवम इंदौर : भागवत कथा का श्रवण परमानंद की अनुभूति देता है। यह भक्ति और ज्ञान का यज्ञ है, […]
October 1, 2024 नवरात्रि में माताजी की टेकरी पर दर्शन के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे समुचित प्रबंध
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के संवाद कार्यक्रम में देवास के आला अधिकारियों ने किया आश्वस्त […]