महू में मनाया गया रानी अवंति बाई लोधी का बलिदान दिवस

  
Last Updated:  March 21, 2022 " 05:00 pm"

महू : महारानी अवंति बाई लोधी का बलिदान दिवस प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अवंति बाई चौराहा गोकुल गंज महू में मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सर्व समाज जनों ने महारानी अवंति बाई लोधी के चित्र पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम यादव, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कंचन सिंह चौहान, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष वीणा पटेल, वरिष्ठ अभिभाषक शेखर बुंदेला, पार्षद जितेंद्र शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र सिंह आंजना, मंडल अध्यक्ष सुनील गहलोत, पुंजा लाल निनामा, संगीता भार्गव, मंडल उपाध्यक्ष एवरेस्ट नागे इस दौरान मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि आजादी के इस 75 वें वर्ष में हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आज हमारी घर की प्रत्येक बेटी को रानी अवंति बाई कि तरह शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान होना चाहिए जो समाज हित मे अत्यावश्यक है ।

कार्यक्रम को राधेश्याम यादव, अशोक सोमानी, शेखर बुंदेला, वीरेंद्र आंजना, वीणा पटेल, जितेंद्र शर्मा, राज वर्मा, प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र यादव और रमेश कौशल ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में युवा समाजसेवी गजराज कौशल, दौलत कौशल, रमेश कौशल, जितेंद्र कौशल, राकेश कौशल, हेमराज कौशल, वीरेंद्र यादव, मनीष पथरिया, प्रदीप राज कौशल, अमित सैनी, राधेश्याम वर्मा, सुभाष कौशल, राहुल कौशल, प्रकाश कौशल, सचिन वर्मा, आर्यन कौशल सहित समाज बंधु और स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश जरिया ने किया और आभार जितेंद्र कौशल ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *