इंदौर : संस्कार भारती इंदौर मालवा प्रांत, पंचम निषाद संगीत संस्थान इंदौर एवम इंदौर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित नवल स्वर सोपान में इन्दौर के नवोदित कलाकारों ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। सभा की शुरुआत पंचम निषाद संगीत संस्थान के वियार्थियों ने सरस्वती वंदना और संस्कार भारती का ध्येय गीत गाकर की। दीप प्रज्ज्वलन अनुराधा ताई सरवटे, संजय पटेल, सुधीर सुबेदार, कल्पना झोंकरकर , शोभा चौधरी ने किया। संस्कृतिकर्मी संजय पटेल के उद्बोधन के बाद आराध्य सिंघई, शिल्पा मसूरकर और प्रशांत मोघे ने शास्त्रीय गायन पेश किया। इन युवा कलाकारों का रियाज उनके गायन में स्पष्ट परिलक्षित हो रहा था। संगत कलाकार थे, धवल परिहार, सारंग लासुरकर व राहुल बेने (तबला), और सुयश राजपूत, रोहित अग्निहोत्री व योगेश दुबे (हारमोनियम)
कलाकारों का स्वागत संजय पटेल, अनुराधा ताई और अविनाश मोतीवाले ने किया।कार्यक्रम का संचालन भावना सालकाडे ने किया। आभार सुधीर सुभेदार ने माना।
Related Posts
February 21, 2021 लगातार नारेबाजी से कार्यकर्ताओं पर झल्लाए कमलनाथ, पटवारी ने डपटा बाकलीवाल को…!
फ्लॉप शो साबित हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, आधा स्टेडियम रहा खाली।
इंदौर: […]
June 7, 2025 अमेरिका की राजनीति में होगी एलन मस्क की एंट्री
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रिश्तों में आई तल्खी के बाद लिया अपना राजनीतिक दल बनाने का […]
June 12, 2021 कोरोना की जल्द हो सकती है रवानगी, 1 फ़ीसदी से भी कम रह गई है संक्रमण दर
इंदौर : शहर के अनलॉक होने की बड़ी वजह कोरोना संक्रमण का एक फ़ीसदी से भी कम हो जाना है। नए […]
October 23, 2020 विजय जेसन पांडे….पूरा नाम….
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
बरबस अग्निपथ के उस जुमले की याद आ गई। विजय दीनानाथ चौहान…… पूरा […]
August 22, 2023 राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा चलाते तीन आरोपी गिरफ्तार
सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर व सीपीयू जब्त।
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट […]
July 27, 2017 नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, कहा- अंतरआत्मा की आवाज पर लिया फैसला 〰〰〰
पटना.
तेजस्वी यादव पर जेडीयू-आरजेडी में बढ़ती तकरार के बीच बिहार के सीएम नीतीश […]
February 3, 2021 एमवायएच को आदर्श अस्पताल के रूप में करेंगे विकसित, सीएम शिवराज ने मंत्री सिलावट को दिलाया भरोसा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल को […]