इंदौर : संस्कार भारती इंदौर मालवा प्रांत, पंचम निषाद संगीत संस्थान इंदौर एवम इंदौर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित नवल स्वर सोपान में इन्दौर के नवोदित कलाकारों ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। सभा की शुरुआत पंचम निषाद संगीत संस्थान के वियार्थियों ने सरस्वती वंदना और संस्कार भारती का ध्येय गीत गाकर की। दीप प्रज्ज्वलन अनुराधा ताई सरवटे, संजय पटेल, सुधीर सुबेदार, कल्पना झोंकरकर , शोभा चौधरी ने किया। संस्कृतिकर्मी संजय पटेल के उद्बोधन के बाद आराध्य सिंघई, शिल्पा मसूरकर और प्रशांत मोघे ने शास्त्रीय गायन पेश किया। इन युवा कलाकारों का रियाज उनके गायन में स्पष्ट परिलक्षित हो रहा था। संगत कलाकार थे, धवल परिहार, सारंग लासुरकर व राहुल बेने (तबला), और सुयश राजपूत, रोहित अग्निहोत्री व योगेश दुबे (हारमोनियम)
कलाकारों का स्वागत संजय पटेल, अनुराधा ताई और अविनाश मोतीवाले ने किया।कार्यक्रम का संचालन भावना सालकाडे ने किया। आभार सुधीर सुभेदार ने माना।
Related Posts
May 1, 2022 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रेस्टीज के मंथन उत्सव का समापन
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर के मेगा फेस्टिवल "मंथन" का […]
September 13, 2022 उमेश शर्मा के निधन पर कमलनाथ ने जताया दुःख, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर साधा निशाना
कार्यक्रम निरस्त करने की बजाय तालियां बजवाते रहे मुख्यमंत्री शिवराज ।
इंदौर : पूर्व […]
November 9, 2017 डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के भारत दौरे से पहले , हैदराबाद में भिखारियों को किया बैन , नही मांग सकते भीख हैदराबाद: इससे पहले पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के दौरे के समय भी हैदराबाद में […]
March 30, 2021 मनोरंजन के नित नए माध्यमों के बीच जारी है रंगमंच की ‘शोभायात्रा’
इंदौर : दो दिन पूर्व विश्व रंगमंच दिवस मनाया गया। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते कोई […]
February 28, 2022 कृष्णकुमार अष्ठाना व श्रीमती अग्निहोत्री हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं विचारक कृष्णकुमार […]
March 14, 2022 कांग्रेस के बारे में बात कर समय खराब नहीं करना चाहते सिंधिया
इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब बीजेपी की रीति- नीति और विचारधारा में […]
August 22, 2021 स्कूलों को बताना होगा किन मदों में ली जा रही फीस, पालक संघ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
इंदौर : जागृत पालक संघ मध्यप्रदेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। […]