मुख्यमंत्री चौहान ने दिए कुआ, बावड़ियों और खुले नलकूपों के संबंध में निर्देश।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिला कलेक्टर्स को परंपरागत प्राचीन कुओं और बावड़ियों को चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन कुओं और बावड़ियों को बिना भरे कवर कर दिया गया है, उनके प्रति विशेष रूप से सतर्क रहें। यदि ऐसा कोई स्थान है तो उन्हें खुलवा कर ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे दुर्घटना की कोई संभावना न रहे। आवश्यकता हो तो ऐसे स्थानों के चारों ओर बाउंड्रीवाल, फेंसिंग या मुंडेर बनवाई जाए। स्थानीय बुजुर्ग लोगों से भी कुओं और बावड़ियों की जानकारी प्राप्त की जाए। यह सुनिश्चित करें कि इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति प्रदेश में कहीं भी न हो। मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर्स को निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खुले नलकूपों के प्रति सतर्क रहें। शासकीय और निजी भूमि पर स्थित ऐसे नलकूपों को चिन्हित किया जाए। शासकीय भूमि पर खुला नलकूप मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और निजी भूमि पर नलकूप खुला पाए जाने पर संबंधित भूमि स्वामी पर कार्रवाई की जाए।
Related Posts
October 2, 2022 गांधी जयंती पर बीजेपी के सेवा पखवाड़े का समापन, स्वदेशी पर दिया गया जोर
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने वोकल फॉर लोकल एवं […]
August 18, 2021 अमर शहीद मदनलाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर पुण्यस्मरण
गोविन्द मालू
इंदौर : तेजस्वी और लक्ष्यप्रेरित लोग किसी के जीवन को कैसे बदल सकते हैं, […]
January 18, 2023 हत्या के मामले में फरार दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा थाना एम.आई.जी. क्षेत्र के छोटी खजरानी नया बसेरा में हत्या की घटना को […]
November 19, 2020 गाने- बजाने की अनुमति मिलने पर बैंड महासंघ ने जताया सरकार और सांसद के प्रति आभार
इंदौर : कोरोना संक्रमण के चलते बीते 8 माह से हाथ पर हाथ धरे बैठे बैंड बाजे वालों को […]
March 27, 2023 हेडगेवार स्मारक समिति का मनाया गया स्थापना दिवस
90 वर्ष और अधिक उम्र के स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान।
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक […]
April 14, 2021 जन जागरण से ही टूटेगी कोरोना की चेन, रहवासी संघ स्वयं बनाए कंटेन्मेंट जोन- सीएम शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं कोरोना […]
October 25, 2016 ऐसा ट्वीट कर बुरे फंसे हरभजन, धोनी के फैन्स ने किया मुंह बंद स्पोर्ट्स डेस्क.टीम से लंबे समय से बाहर चले रहे हरभजन सिंह अब अपना फ्रस्टेशन सोशल मीडिया […]