सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर की मांग।
रेलमंत्री ने सर्वे के निर्देश दिए ।
इंदौर : रेल इन्फ्राट्रक्चर को बेहतर करने एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए सांसद शंकर लालवानी ने बड़ी पहल की है। उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को बाणगंगा क्षेत्र की ओर से विकसित करने का अनुरोध किया है।
सांसद लालवानी ने रेलमंत्री को बताया कि इंदौर, भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। वर्तमान में इंदौर एवं पार्क रोड स्टेशन को विकसित करने का प्लान बनाया गया है।इसके साथ लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के विकास की भी योजना बन रही है।आने वाले समय की जरूरतों को देखते हुए लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को बाणगंगा क्षेत्र की तरफ से भी विकसित किया जाना चाहिए।
सांसद लालवानी ने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर बाणगंगा की तरफ भी प्लेटफार्म, मूलभूत सुविधाएं एवं पहुंच मार्ग बना दिया जाए तो इस तरफ रहने वाले करीब 5 लाख लोगों को स्टेशन जाने के लिए 5 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे सड़क पर वाहनों का अनावश्यक दबाव कम होगा। साथ ही, लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर भी एक ही तरफ बोझ नहीं बढ़ेगा।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि रेलमंत्री ने अधिकारियों को इस पर सर्वे करने निर्देश दिए है।
सांसद लालवानी ने कहा कि बाणगंगा की ओर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का विकास किए जाने से लाखों यात्रियों को सहूलियत होगी।
Related Posts
January 11, 2023 अमेरिकी कोंसुल जनरल माइक हेंकी भी इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेंगे
इंदौर : आज (बुधवार,11जनवरी) से स्थानीय ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू होने जा रही […]
August 19, 2023 वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई कार्यशाला
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने […]
December 31, 2023 अखंड धाम आश्रम में होगी नए गुरुकुलम की स्थापना
बिजासन रोड स्थित अखंड धाम पर शंकराचार्य के सान्निध्य में मंत्री विजयवर्गीय द्वारा […]
July 29, 2021 सामाजिक संस्था के साथ जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस भरकर इंदौर पुलिस ने निभाया समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व
इन्दौर : पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक […]
March 2, 2022 फर्जी ऐप के जरिए डीमेट खाता खुलवाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाली कम्पनी का मालिक गिरफ्तार
इंदौर : आसाम के कोयला व्यापारी को फर्जी एप्लीकेशन के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग कराकर […]
March 6, 2021 नहीं रुकी कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी तो 8 मार्च से लगेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू- शिवराज
महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य।
स्कूल, कॉलेजों […]
May 18, 2022 रातभर चला पुलिस का अभियान, 16 सौ से अधिक गुंडे- बदमाशों की धरपकड़ की गई
इंदौर : पुलिस ने देर रात में ‘’ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत, 1656 गुंडे/बदमाशों एवं […]