तीन आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर : फाइनेंस किए हुए ट्रक को धोखाधड़ी से खरीदकर उसे कटवा कर बेचने वाले गिरोह का, पुलिस थाना भँवरकुआं इंदौर ने पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए बदमाश फाइनेंस किए गए वाहन को अपने कामकाजी नौकर/ ड्रायवरो के नाम से खरीदकर आवेदकों के साथ धोखाधडी करते थे।
ये बदमाश फाइनेंस पर चढे वाहन मालिकों की तलाश में रहते थे। ऐसे वाहन बिकाऊ होने पर बाजार से अधिक कीमत पर खरीद कर बिना नाम ट्रांसफर किए उन वाहनो की कटिंग कर बेच देते थे। आरोपियों में वाहन दलाल व गैरेज संचालक भी शामिल हैं।
पकड़े गए आरोपियों के नाम 1- मो. जावेद निवासी चंदन नगर इन्दौर, 2- राजेश परमार निवासी ग्राम राजौदा जिला इन्दौर व 3- नईम खांन निवासी छापेडा जिला राजगढ म.प्र. हाल आजाद नगर इन्दौर होना बताए गए।आरोपी शातिर आदतन अपराधी हैं, जिनमें आरोपी नईम खांन ट्रक कटिंग गिरोह का शातिर बदमाश हैं। उसके विरुद्ध इन्दौर शहर/ देहात, जिला खण्डवा व देवास के पूर्व के 9 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी राजेश परमार थाना सांवेर का सूचीबध्द बदमाश है जिसके विरुद्ध पूर्व के 7 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
गिरफ्तार आरोपियो से पुलिस टीम व्दारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसमें बड़े खुलासे होने की संभावना है। फरार आरोपी रफीक उर्फ रप्पा निवासी चंदन नगर इन्दौर की तलाश की जा रही है । प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
May 21, 2023 इंदौर प्रेस क्लब में ताजा होंगी स्व. जीवन साहू की यादें
इंदौर। कलम के सिपाही, सरल व्यक्तित्व के धनी, इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और […]
June 10, 2024 आतिशबाजी से उड़ी चिंगारी से बीजेपी कार्यालय में लगी आग
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं।
मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए […]
April 15, 2025 ऑनलाइन ठगी करने वालों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : ऑनलाइन ठगी करने हेतु बैंक खाते उपलब्ध कराने वाली अंतर राज्य गैंग का पर्दाफाश […]
July 7, 2021 राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए- खाक की गई दिलीप कुमार की पार्थिव देह, अमिताभ सहित तमाम कलाकारों ने दी अंतिम विदाई
मुम्बई : बॉलीवुड में करीब 5 दशक तक राज करने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पार्थिव […]
September 26, 2021 संस्कृत भारती के जरिए भारत सहित 24 देशों में चल रहा है, संस्कृत सिखाने- पढ़ाने का काम- देवपुजारी
इंदौर : आरएसएस से जुड़ी संस्था संस्कृत भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीश देवपूजारी ने […]
November 21, 2022 एमएसएमई और स्टार्टअप्स को सक्षम बनाने हेतु सीएम की मौजूदगी में होगा एमओयू निष्पादन
इंदौर : प्रदेश में स्टार्टअप्स एवं एमएसएमई को सक्षम बनाने हेतु अनुकूल वातावरण का […]
May 6, 2022 भारतीय जनता युवा मोर्चा 15 मई से चलाएगा युवा जोड़ो अभियान
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन साउथ तुकोगंज स्थित एक निजी […]