इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, 16 व 17 अप्रैल को दो दिवसीय मालवा प्रांत के प्रवास पर रहेंगे। इस प्रवास में वे ब्रह्मपुर (बुरहानपुर) जिलें में विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
अपने प्रवास के पहले दिन सरसंघचालक महाजना पेठ स्थित गोविंदनाथ महाराज की समाधि स्थल के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। समाधि स्थल के साथ ही वे वहां निर्मित नए श्रीराम मंदिर में दर्शन भी करेंगे। सरसंघचालक कार्यक्रम में उपस्थित नाथ संप्रदाय के भक्तजनों को संबोधित भी करेंगे।
बता दें कि संघ संस्थापक व प्रथम सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार 1937 में ब्रह्मपुर आए थे और इसी स्थान पर जिलें की प्रथम शाखा लगी थी।
सरसंघचालक श्री भागवत इसके बाद लोधीपुरा स्थित ऐतिहासिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बड़ी संगत गुरुद्वारे में मत्था टेंकेंगे। यह गुरुद्वारा इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि राष्ट्रदेव के चरणों में अपना सम्पूर्ण परिवार वार देने वाले,सिख पंथ के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह ने इस स्थान पर छ: माह और नौ दिवस बिताए थे और पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का स्वर्ण लिपि में लेखन किया था।
सरसंघचालक अपने प्रवास के दूसरे दिन याने 17 अप्रैल को ब्रह्मपुर जिलें के डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। वे कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों व स्वयंसेवकों को संबोधित भी करेंगे।
Related Posts
January 17, 2022 भागीरथपुरा के श्रद्धालुओं के साथ विधायक शुक्ला ने किए रामलला के दर्शन
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के तहत आने वाले भागीरथपुरा वार्ड के 600 नागरिकों ने […]
January 14, 2021 घर का रास्ता भूली दो बच्चियों को डायल 100 ने परिजनों से मिलवाया
इंदौर : राज्यस्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को सूचना मिली थी की इंदौर के राजेंद्रनगर […]
November 6, 2021 महू में उत्साह के साथ मनाया गया धोक पड़वा, छोटों ने बड़ों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
महू : इंदौर के समीप डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में बीते कई दशकों से धोक पड़वा मनाया जा रहा […]
February 12, 2022 अगले 25 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट, क्रिप्टो करेंसी वैधानिक नहीं- कराड
इंदौर : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड का दावा है कि संसद में केंद्रीय […]
November 9, 2020 कम्प्यूटर बाबा से जेल में मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेता, आश्रम तोड़ने को बताया बदले की कार्रवाई
इंदौर : कम्प्यूटर बाबा के आश्रम पर की गई कार्रवाई और बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने […]
October 27, 2023 विधानसभा तीन से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी ने भरा नामांकन
क्षेत्र में की जनसंपर्क की शुरुआत,
कार्यकर्ता घर-घर पहुंच मतदाताओं को बताएंगे […]
June 10, 2024 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क ओपन सिग्नल की वजह से ही जियो एयर फाइबर को मिल रही सुपर स्पीड
एयरटेल भी जल्द शुरू करेगा स्टैंडअलोन नेटवर्क सर्विस ।
नई दिल्ली : दुनिया की […]