सरस्वती मंदिर परिसर में नवनिर्मित योग परिसर का भी किया शुभारंभ।
प्रधानमंत्री के 100वें मन की बात के प्रसारण समारोह में हुए शामिल ।
इंदौर: : तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वीं कड़ी का सीधा प्रसारण क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया, वार्ड क्रमांक 37 की पार्षद संगीता महेश जोशी, छत्रसाल मंडल अध्यक्ष रामबाबू यादव, महेश जोशी के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ के केके झा, राजेश तोमर, शम्भुनाथ सिंह, संजय यादव, रमेश पाटिल, दीपेश गुप्ता, अमित त्रिवेदी, रुपेश शर्मा, हरिओम मंडलोई, बसंत नायक, गौरव डाबर, अमोल पाटिल के साथ बड़ी संख्या में तुलसी नगर एवं अन्य कॉलोनियों के वरिष्ठजन और मातृशक्ति उपस्थित थी।
मन की बात के प्रसारण से पूर्व सरस्वती मंदिर प्रांगण में नव निर्मित योग परिसर का भी उद्घाटन विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद संगीता महेश जोशी द्वारा क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।
विधायक हार्डिया और पार्षद संगीता महेश जोशी ने इस मौके पर योग परिसर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने रहवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि वे इसका लाभ जरूर लें और अपनी सेहत को तंदुरुस्त रखें।
Related Posts
January 23, 2017 सुमित्रा ताई एक बार फिर कैलाश विजयवर्गीय पर भरी पड़ी…. इंदूर परस्पर सहकारी बैंक चुनाव..
सुमित्रा महाजन समर्थित अभ्यंकर पैनल की बड़ी जीत.. 15 […]
October 28, 2019 दीपोत्सव की रोशनी में जगमगाया इंदौर इंदौर : देश- विदेश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ […]
March 21, 2021 लॉक डाउन का रहा व्यापक असर, मरीज, यात्री और परीक्षार्थियों को दी गई आवागमन की छूट
इंदौर : कोरोना के पुनः बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार को […]
December 26, 2021 अटलजी के जन्मदिन पर बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम
इंदौर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं […]
January 5, 2017 रेल्वे मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के दो रेलवे स्टेशन के नाम बदले.. महू(इंदौर) का नाम अब डॉ अम्बेडकर नगर (स्टेशन कोड DADN) और बैरागढ़(भोपाल) का संत […]
December 10, 2019 अधिकारियों की उंगलियों पर नाच रहे सीएम कमलनाथ- कैलाशजी इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी और […]
May 21, 2022 जिलास्तरीय स्वास्थ्य मेले का हजारों लोगों ने लिया लाभ
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इंदौर : इंदौर में […]