हड़ताल खत्म कर डॉक्टर्स को तुरंत काम पर लौटने का दिया आदेश।
जबलपुर : सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने हड़ताल को अवैध बताते हुए डॉक्टरों को तत्काल काम पर लौटने का आदेश दिया है।
जबलपुर के पूर्व पार्षद इंद्रजीत कुंवर पाल सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि हड़ताल पर gar सभी डॉक्टर तत्काल काम पर लौटे। अस्पताल में मौजूद अंतिम मरीज का भी इलाज करें। हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि आगे से बिना अनुमति हड़ताल नहीं करें। भविष्य में टोकन स्ट्राइक को भी हाईकोर्ट ने अवैध बताया है।
बता दें कि चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की डिवीजन बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया।
उधर हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद हड़ताली डॉक्टर्स फिलहाल काम पर नहीं लौटे हैं। उनका कहना है कि चिकित्सक महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक में हाईकोर्ट के आदेश से उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में विधिक राय ली जा रही है।
Related Posts
April 10, 2023 जुआ खेलते हुए पकड़े गए 07 आरोपी, हजारों रूपए नकद व ताश पत्ते बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वाले 07 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़े गए। आरोपियों […]
October 28, 2019 सज्जन वर्मा ने प्रभु श्रीराम से की कमलनाथ की तुलना..! इंदौर : सोमवार को मालवा मिल क्षेत्र स्थित नीलकमल टॉकीज परिसर में आयोजित गोवर्धन पूजा में […]
June 5, 2024 हजारों कॉपियों से सजा अलीजा सरकार का दरबार
जरूरतमंद बच्चों को भेंट की जाएगी ये कॉपियां।
इन्दौर : पंचकुइया स्थित वीर बगीची में […]
December 23, 2021 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर काम कर रही बीजेपी, जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले वरिष्ठ नेता
इंदौर : भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं ने शिविर […]
January 25, 2025 चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चाकू बाजी करने वाले दो अपराधी,घटना के चंद घंटों में ही पुलिस थाना खजराना की […]
April 23, 2019 कलापिनी को पंडित श्रीनिवास जोशी सम्मान से नवाजा गया इंदौर: मालवी के साहित्यकार पंडित श्रीनिवास जोशी की स्मृति में दिया जानेवाला सम्मान इन […]
January 17, 2022 अभिनव कला समाज को अन्य विधाओं का भी केंद्र बनाएं- मिश्रा
इंदौर : मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा ने कहा है कि […]