चुराए गए लाखों रुपए कीमत के सोने, चांदी के जेवरात बरामद।
इंदौर : सूने मकान में चोरी करने वाला बदमाश, पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्त में आ गया हैं।
आरोपी के कब्जे से हीरे जड़ित सोने की अंगूठी, सोने के जेवरात व चांदी के सिक्के सहित, करीब 9,40,000 रुपये का माल बरामद किया गया।
यहां की थी आरोपी ने चोरी।
थाना पलासिया पर दिनांक 4-05-2023 को फरियादिया अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात बदमाश मेरे घर से अलमारी का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, डायमंड लगे सोने की अंगूठी व अन्य सामान चुरा कर ले गया है । जिस पर थाना पलासिया पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस बीच थाना प्रभारी संजय सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पलासिया क्षेत्र में जिसने चोरी की थी वो सरवटे बस स्टेंड जाकर भागने के फिराक में है। सूचना मिलने पर उनि दीपसिंह परमार , प्र.आर.1749 देवेंद्र , आर.1371 जितेंद्र की टीम गठित कर बताए गए हुलिए के आरोपी को सरवटे बस स्टैंड से धर – दबोचा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवलाल कीर बताया।सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी से चुराया गया माल जब्त कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
June 28, 2025 दलित युवकों से झूठ बुलवाकर बुरे फंसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
पीड़ित युवकों के खुलासे के बाद पटवारी के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने का प्रकरण […]
June 1, 2025 विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
नागरिकों को तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों से कराया गया अवगत।
तंबाकू छोड़ने तथा इसके […]
August 1, 2024 लोक लेखा समिति के अध्यक्ष चुने गए योगेश गेंदर
अपील समिति के रिक्त पद पर भारत सिंह रघुवंशी हुए निर्वाचित।
महापौर ने गेंदर और […]
March 3, 2022 महेश्वर में 4 मार्च से प्रारम्भ होगा साहित्यकारों का तीन दिवसीय वैचारिक महाकुंभ
इंदौर : होलकर रियासत काल में इंदौर की राजधानी रहे महेश्वर में मालवा- निमाड़ के […]
August 22, 2022 मप्र सहित कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए चिंता बढ़ाने वाली सूचना जारी […]
March 30, 2022 सिनेमा में विषय वस्तु ही अहम होती है, कश्मीर फाइल्स यथार्थवादी फ़िल्म है- अखिलेन्द्र
इंदौर : ख्यात टीवी, फ़िल्म और रंगमंच कलाकार अखिलेन्द्र मिश्रा का कहना है कि 'कश्मीर […]
February 8, 2021 ‘साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ’ की थीम पर होगी सायक्लोथान, 2 हजार प्रतिभागी ही कर पाएंगे शिरकत
इंदौर : 'साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ' की थीम पर सायक्लोथान- 2021 का आयोजन 14 फरवरी को किया […]