चुराए गए लाखों रुपए कीमत के सोने, चांदी के जेवरात बरामद।
इंदौर : सूने मकान में चोरी करने वाला बदमाश, पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्त में आ गया हैं।
आरोपी के कब्जे से हीरे जड़ित सोने की अंगूठी, सोने के जेवरात व चांदी के सिक्के सहित, करीब 9,40,000 रुपये का माल बरामद किया गया।
यहां की थी आरोपी ने चोरी।
थाना पलासिया पर दिनांक 4-05-2023 को फरियादिया अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात बदमाश मेरे घर से अलमारी का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, डायमंड लगे सोने की अंगूठी व अन्य सामान चुरा कर ले गया है । जिस पर थाना पलासिया पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस बीच थाना प्रभारी संजय सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पलासिया क्षेत्र में जिसने चोरी की थी वो सरवटे बस स्टेंड जाकर भागने के फिराक में है। सूचना मिलने पर उनि दीपसिंह परमार , प्र.आर.1749 देवेंद्र , आर.1371 जितेंद्र की टीम गठित कर बताए गए हुलिए के आरोपी को सरवटे बस स्टैंड से धर – दबोचा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवलाल कीर बताया।सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी से चुराया गया माल जब्त कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
July 18, 2017 कई मंत्रियों के पास है अतिरिक्त प्रभार, सत्र समाप्ति के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार नई दिल्ली: स्मृति ईरानी को वेंकैया नायडू की जगह सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त […]
July 2, 2019 ई- उठावना या इमोशन का उठावना…? इंदौर: घर- परिवार के सुख- दुःख के पलों में नाते- रिश्तेदार, मित्र और परिचितों को शामिल […]
June 3, 2021 जैनाचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज का देवलोक गमन
इंदौर : जैनाचार्य और मोहनखेड़ा तीर्थ विकास के प्रेरक श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज का […]
August 21, 2021 सेंट्रल जेल में कैदी ने कटर से गला रेतकर की खुदकुशी, हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद
इंदौर : हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने कटर मशीन से गला काटकर […]
November 13, 2023 जब भी क्षेत्रीय जनता को जरूरत पड़ी, मैं मदद के लिए तत्पर रहा : मधु वर्मा
क्षेत्रीय विधायक ने नहीं ली कभी क्षेत्र की सुध।
जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह मातृशक्ति […]
May 7, 2023 ऋतुओं पर आधारित नृत्याविष्कार ‘ऋतुचक्र’ की मनोहारी प्रस्तुति
महाराष्ट्र साहित्य सभा का 61 वा शारदोत्सव।
स्मारिका मालविका का विमोचन।
इंदौर : […]
January 20, 2024 इंदौर के सीबीएसई स्कूलों के बच्चों ने रचा विश्व कीर्तिमान
160 स्कूलों के बच्चों ने प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर बनाए 41 हजार से अधिक […]