केन्द्रीय समिति ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द पता लगाने की मांग की।
इंदौर : अग्रवाल समाज के कारोबारी मनोज मित्तल के 17 वर्षीय बेटे रितिक मित्तल को लापता हुए 8 दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस अब तक लापता बालक का पता लगाना तो दूर, उसके बारे में कोई सूचना भी नहीं जुटा पाई है।
सोमवार को अग्रवाल समाज के आक्रोशित लोगों ने पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर के कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और आग्रह किया कि वे लापता बालक को ढूंढने हेतु उच्च स्तरीय कदम उठाएं, ताकि उसका जीवन बचाया जा सके।
श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल एवं महामंत्री पवन सिंघल ने बताया कि पलासिया थाना क्षेत्र निवासी मनोज मित्तल के बेटे रितिक मित्तल के लापता होने की रिपोर्ट 1 मई की रात को ही पलासिया थाने में दर्ज करा दी गई थी, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक खाली हाथ है। लापता हुए बालक के परिजनों के साथ ही समाजबंधुओं में भी पुलिस की इस उदासीन कार्यप्रणाली से गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस आयुक्त ने शिष्ट मंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस लापता बालक का पता लगाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।
Related Posts
March 30, 2025 चाणक्यपुरी चौराहे पर भारतीय नव वर्ष का जोश – खरोश के साथ किया गया स्वागत
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगल गायन, वादन और शंख , झांझ ,घंटे की ध्वनि के साथ दिया गया […]
September 18, 2022 ग्वालियर में मिलावटी खाद्य तेल का जखीरा जब्त
ग्वालियर : क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए 1100 किलो मिलावटी […]
April 12, 2020 कोरोना ने छीनी 2 और लोगों की जिंदगी, मृतक संख्या हुई 32, संक्रमितों की तादाद पहुंची तीन सौ के करीब इंदौर : कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप चिंतित करने वाला है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के […]
July 8, 2020 कांग्रेस के शासनकाल में मतदाता सूचियों में हेराफेरी की मोघे ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत…! भोपाल : मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी […]
May 30, 2021 1 जून से होने वाले अनलॉक के लिए गाइडलाइन जारी, कलेक्टर्स परिस्थितियों को देखकर लेंगे निर्णय
भोपाल : प्रदेश में लंबे कोरोना कर्फ्यू के बाद 1 जून से होने वाले अनलॉक 1 को लेकर गृह […]
January 31, 2022 लोहे की जाली में पैर फंसने से घायल हुए सीएम शिवराज, करवानी पड़ी मलहम पट्टी
सीहोर : रविवार शाम सरिए की जाली में पैर फंसने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायल हो […]
March 12, 2021 बालाघाट से इंदौर आ रही बस छिंदवाड़ा के पास खाई पलटी, दो यात्रियों की मौत, 24 घायल
बैतूल : बालाघाट से इंदौर आ रही निजी ट्रेवल्स की बस बैतूल- छिंदवाड़ा बॉर्डर पर मैनिखापा […]