नई दिल्ली : राफेल लड़ाकू विमानों ने सोमवार सुबह फ्रांस के मेरिग्नैक स्थित दसॉल्ट एविएशन फैसिलिटी से भारत के लिए उड़ान भरी है। इन पांच विमानों में तीन सिंगल सीटर विमान और दो ट्विन सीटर विमान शामिल हैं। इन विमानों को वहां से लाने की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना के पायलटों को दी गई है जिन्होंने इन विमानों को उड़ाने का व्यापक प्रशिक्षण लिया है। वहां से आगमन के पहले चरण के दौरान हवा से हवा में ईंधन भरने का काम भी यही पायलट करेंगे। फ्रांसीसी वायु सेना द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष टैंकर की सहायता से यह काम सफलतापूर्वक किया जाएगा।
29 को पहुंचेंगे अम्बाला।
राफेल विमानों के 29 जुलाई को अंबाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, इन विमानों के आगमन के दौरान मौसम को भी ध्यान में रखना होगा। नंबर 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ को राफेल विमानों से लैस इस सैन्य बेस पर तैयार किया जा रहा है।
Related Posts
May 4, 2025 व्याख्यानमाला जैसे कार्यक्रम ज्ञान को बुद्धि से जोड़ते हैं : कुलगुरु सिंघई
अभ्यास मंडल की 64 वी ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के पोस्टर व निमंत्रण कार्ड का […]
April 26, 2022 परशुराम शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से ही निकालने को लेकर गृहमंत्री की हरी झंडी
इंदौर : अक्षय तृतीया पर निकलने वाली परंपरागत परशुराम शोभायात्रा के मार्ग पर चल रहा […]
May 13, 2024 बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष ने की वोटिंग, कार्यकर्ताओं को भी किया प्रेरित
इंदौर : इंदौर लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर बीजेपी लगातार सक्रिय रही। उसके नेता व […]
January 28, 2021 शहीद देवेंद्र सिंह स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का आईजी ने किया शुभारंभ
इंदौर: कोरोना काल में अपनी ड्यूटी निभाते हुए कोरोना संक्रमण का शिकार होकर अपनी जिंदगी […]
April 3, 2025 उर्जोत्सव में तकनीक, कला, साहित्य और संस्कृति की पेश की गई अनूठी बानगी
पीआईईएमआर के छात्र - छात्राओं ने अपने तकनीकि कौशल का किया प्रदर्शन।
गीत, संगीत पर […]
February 15, 2023 आवासीय भवन का व्यावसायिक उपयोग करने पर भवन किया गया सील
इंदौर : बिना कार्यपूर्णता व अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए भवन का व्यावसायिक उपयोग करने […]
June 6, 2022 वायुसेना के विशेष विमान से लाए जा रहे उत्तरकाशी बस हादसे में मृत यात्रियों के शव
उत्तरकाशी : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोमवार को उत्तरकाशी के बस हादसे वाली जगह […]