इंदौर में गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 29 मई को आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर।
तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील की।
इंदौर : इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत आगामी 29 मई को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में तैयारियों के सिलसिले में बैठक आहूत की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेडे़कर, सहायता संस्था के डॉ.अनिल भंडारी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ. अशोक यादव सहित इंदौर के व्यापारिक, व्यवसायिक तथा शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारी और रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने रक्तदान की महत्ता की जानकारी देते हुए सभी से आग्रह किया कि वे रक्तदान के संबंध में जागरूकता लाएं और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें कि वह 29 मई को रक्तदान करें। रक्तदान लोगों के जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। बताया गया कि 29 मई को रक्तदान के लिए विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी संगठनों और संस्थाओं ने रक्तदान शिविरों में सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही।
Related Posts
November 21, 2023 तीर लगने से गंभीर घायल मरीज का एमवायएच में सफल ऑपरेशन
डॉक्टरों ने अथक प्रयास कर बचाई मरीज की जान।
तीन तीर गहराई तक धंसे थे मरीज के शरीर […]
May 16, 2025 सिंधु जल संधि पर रोक से घबराए पाकिस्तान ने लगाई निर्णय पर पुनर्विचार की गुहार
नई दिल्ली: भारत के साथ संघर्ष में भारी तबाही झेलने और सिंधु जल संधि पर भारत के रोक लगाए […]
August 20, 2023 कर्ज में दबे सनी देओल के बंगले की होगी नीलामी
56 करोड़ रूपए कर्ज की वसूली के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी किया विज्ञापन।
सनी के […]
November 25, 2019 बेटी की इच्छा को गुप्ता दम्पत्ति ने बनाया संकल्प, इस बार 22 गरीब बेटियों की कराई शादी..! इंदौर : 2 वर्ष पूर्व 24 नवम्बर 2017 को डॉ. दिव्या- सुनील गुप्ता की अमेरिका निवासी बेटी […]
February 23, 2017 नगर निगम ने की मालवामिल की दुकानों की नपती।
पिछले एक साल से रुकी हुई थी कार्यवाही।
जंजीर वाला चोराहे से मालवामिल तक […]
December 25, 2019 आदर्श सड़क पर लोगों ने टिफिन पार्टी का उठाया लुत्फ, तीन जनवरी को होगा लोकार्पण इंदौर : (राजेन्द्र कोपरगाँवकर) स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके इंदौर शहर ने लगातार चौथी […]
January 19, 2022 अब ई- चालान नहीं भरना पड़ेगा महंगा, वाहन होगा जब्त, नवीनीकरण, ट्रांसफर पर लगेगी रोक
इंदौर : रेड सिग्नल का उल्लंघन करते हुए लापरवाहीपूर्वक तरीके से वाहन चलाकर आम जनमानस का […]