इन्दौर : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. पीयूष जोशी ने शहर की सेहत और आबोहवा को दुरुस्त करने की मंशा के साथ ‘द इन्दौर इनिशिएटिव’ की शुरुआत की। डॉ. जोशी ने बताया कि इन्दौर शहर को सुनियोजित विकास की आवश्यकता है जो आने वाले समय में एक नींव का काम करे।
इस विकास में नवीन तालाबों और शहरी वनों की स्थापना, नए खेल स्टेडियम का निर्माण, नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना, छोटे व्यापारियों के प्रोत्साहन एवं समस्या निवारण के लिए नीति निर्माण और सरकारी विद्यालयों का संपूर्ण विकास सम्मिलित है। ये इनिशिएटिव एक गैरराजनीतिक जनजागरण अभियान है जिससे इन्दौर की जनता को इन मुद्दों के प्रति जागरूक किया जा सके और राजनीतिक दलों को उपरोक्त विकास के पैमानों पर परखा जा सके।
इस अभियान के तहत जनता को जागरूक करने हेतु शहर के अलग अलग क्षेत्रों में लगातार गतिविधियां संचालित की जाएंगी और वर्कशॉप्स व व्याख्यानमालाओं का आयोजन किया जाएगा। आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी इस इनिशिएटिव से जुडने की अपील की जाएगी।
डॉ. जोशी ने बताया कि उनके साथ इस अभियान में मनोज यादव, अक्षय जैन, शचिकांत बिरथरिया, अमित यादव और अन्य प्रोफेशनल्स व गणमान्य नागरिक जुड़े हैं।
Related Posts
August 13, 2022 पल्हर नगर स्थित प्रेम नगर बस्ती में पहुंचे सीएम शिवराज,बहनों ने आरती उतारी, राखी बांधी
आह्लादित बहनों ने बाँधी राखी और आरती उतारकर किया स्वागत।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज […]
September 8, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल की वर्चुअल बैठक में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम को मंजूरी भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से […]
May 29, 2021 कोरोना संक्रमण में उल्लेखनीय गिरावट, 95 फ़ीसदी मरीज हुए रिकवर
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। मरीजों की संख्या पिछले माह के […]
December 24, 2022 इंदौर छुएगा ‘स्वच्छता का सातवा आसमान’
महापौर ने लॉन्च की टैग लाइन।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया […]
October 10, 2019 यादगार रहीं अहमदाबाद के ‘स्वर कृति’ ग्रुप की गरबा प्रस्तुतियां इंदौर : नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्तिभाव के साथ आराधना करने के बाद सोमवार को उन्हें […]
May 6, 2021 मप्र में 15 मई तक बढा कोरोना कर्फ्यू, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : सीएम शिवराज सिंह ने कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाकर 15 मई तक करने का ऐलान किया है। उनका […]
July 2, 2024 नागदा, उज्जैन व शुजालपुर स्टेशन से होकर गुजरेगी हिसार – तिरुपति स्पेशल ट्रेन
इंदौर : यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल के […]