भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है

  
Last Updated:  March 14, 2024 " 12:35 am"

चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी।

अरब देशों में भी लहरा रहा सनातन का परचम।

बीजेपी मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर रचेगी इतिहास।

बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

स्थानीय बीजेपी दफ्तर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन।

इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर स्थापित किए गए पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान श्री गणेश और प्रभु भगवान श्रीराम की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया।इस दौरान समूचा कार्यालय शंखनाद से गूंज उठा। इसके बाद मुख्यमंत्री यादव ने नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने डाटा सेंटर का भी अवलोकन किया।

बीजेपी एकमात्र पार्टी जहां सामान्य कार्यकर्ता शून्य से शिखर तक पहुंचता है।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को कब शून्य से शिखर तक पहुंचा दे कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए असंख्य कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन न्यौछावर किया है।

अरब देशों में भी बह रही सनातन की धारा।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि एक समय था जब हिंदू प्रतीक धारण करने वालों को अरब देशों में प्रवेश नहीं करने दिया जाता था पर अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ही नहीं अपितु अरब देशों में भी मंदिरों का निर्माण हो रहा है। सनातन का परचम वहां भी लहरा रहा है।

भारत जोड़ो नहीं, कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है।

कांग्रेस व राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है। जहां से राहुल गांधी की यात्रा गुजरती है, कांग्रेस छोड़नेवालों की लाइन लग जाती है। बीजेपी ने तो मप्र की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं पर कांग्रेस को ढूंढने पर भी प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। उसके बड़े नेता चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे हैं।

प्रत्येक बूथ पर करें 370 मतों का इजाफा।

मुख्यमंत्री यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के तय किए लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक बूथ पर अभी तक मतों में 370 या अधिक मतों की बढ़ोतरी का प्रयास करें। इसके लिए घर – घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

मप्र की सभी 29 सीटें जीतकर रचेंगे इतिहास।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीजेपी 400 पार का लक्ष्य हासिल करने के साथ मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जीत कर इतिहास रचेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए जनहितकारी कामों के चलते जीतेंगे 400+

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गरीबों, महिलाओं के उत्थान के जो काम बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए हैं, उसी का नतीजा है कि हम 400+ सीटें जीतने की स्थिति में हैं।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, लोकसभा प्रभारी सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व अध्यक्ष लघु उद्योग विकास निगम बाबूसिंह रघुवंशी,सांसद शंकर लालवानी राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड, मनोज पटेल, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, अध्यक्ष म.प्र.राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम सावन सोनकर अध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग प्रताप करोसिया, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, जिला प्रभारी रायसिंह सेंधव, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष चिन्टू वर्मा, लोकसभा संयोजक रवि रावलिया, लोकसभा सह संयोजक गोपाल गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू, नरेन्द्र सलूजा,प्रदेश पैनलिस्ट सुमित मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रीता उपमन्यु, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी पूर्व का. जिला अध्यक्ष, घनश्याम नारोलिया, वरिष्ठ नेता देवराजसिंह परिहार, उमानारायण पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओम परसावदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, श्रीमती सविता अखण्ड, संदीप दुबे, जिला महामंत्री कैलाश चौहान, सुनील तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *