पहले दिन 8 दान पेटियों से मिले 33 लाख रुपए।
बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी मिली।
इंदौर : देशभर में प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मे सोमवार से दान पेटियों की गिनती शुरू हुई। कुल 36 दान पेटियों में से 8 दान पेटियों की गिनती की गई। मिली जानकारी के मुताबिक इन दान पेटियां से कुल 33 लाख रुपए निकले। अमेरिका,आस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात सहित पांच देशों की मुद्राएं भी दान पेटी में मिली। इसमें यूरो, डालर और पाउंड शामिल हैं। चांदी के आभूषण, सोने का एक सिक्का व साथ में ऐसी चिट्ठियां भी निकली, जिनमें श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से अपनी मनोकामनाएं लिखीं थीं।
बता दें कि सभी 36 दान पेटियां खोलकर चढ़ावे की राशि की गणना की जाएगी। बीते दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भाग लेने आए थे। उनमें से सैकड़ों खजराना गणेश मंदिर भी दर्शन – पूजन के लिए पहुंचे थे। इस बात के चलते अन्य दान पेटियों से भी विदेशी मुद्रा मिलने के आसार हैं। मंदिर की प्रबंध समिति को उम्मीद है कि इस बार रिकॉर्ड दान राशि दान पेटियों से निकलेगी।
Related Posts
August 23, 2022 24 अगस्त से इंदौर – नई दिल्ली के बीच प्रारंभ होगी नई त्रिसाप्ताहिक ट्रेन
सांसद शंकर लालवानी दिखाएंगे हरी झंडी।
इंदौर : इंदौर - नई दिल्ली के बीच नई […]
June 24, 2020 अमानक पॉलीथिन से भरा ट्रक नगर निगम ने किया जब्त इंदौर : नगर निगम के अमले ने बुधवार को पंचकुइया स्थित वेयरहाउस से करीब 15 टन अमानक […]
July 28, 2019 परमात्मा की हर लीला परमानंद से प्रेरित होती है- पण्डित त्रिवेदी इंदौर: परमात्मा का भाव जीवमात्र को आनंद देनेवाला होता है। उसकी हर लीला आनंद, दिव्यानंद […]
March 14, 2020 आखिरी सांसें गिन रही है कमलनाथ सरकार- मालू इंदौर : कांग्रेस में जिसतरह परिवार वाद, वंशवाद, व्यक्तिवाद और गुटबाजी हावी है उसको देखते […]
August 22, 2020 कोरोना की रफ्तार में इजाफा, 11फीसदी तक पहुंचा ग्रोथ रेट..! इंदौर : जिले में आफत की बारिश के बीच कोरोना का प्रकोप भी लोगों का सुख चैन छीन रहा है। […]
November 12, 2022 कोचिंग संस्थानों में लगी इंदौर पुलिस की पाठशाला
भंवरकुआं पुलिस ने कोचिंग संस्थान के छात्रों को पढाया सामाजिक/ साइबर जागरुकता का […]
March 27, 2025 श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए वरिष्ठ स्वयंसेवकों के जीवन से लें प्रेरणा : गुप्ता
डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति ने किया वरिष्ठ स्वयंसेवकों का मिलन समारोह।
इंदौर : भारत को […]