पहले दिन 8 दान पेटियों से मिले 33 लाख रुपए।
बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी मिली।
इंदौर : देशभर में प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मे सोमवार से दान पेटियों की गिनती शुरू हुई। कुल 36 दान पेटियों में से 8 दान पेटियों की गिनती की गई। मिली जानकारी के मुताबिक इन दान पेटियां से कुल 33 लाख रुपए निकले। अमेरिका,आस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात सहित पांच देशों की मुद्राएं भी दान पेटी में मिली। इसमें यूरो, डालर और पाउंड शामिल हैं। चांदी के आभूषण, सोने का एक सिक्का व साथ में ऐसी चिट्ठियां भी निकली, जिनमें श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से अपनी मनोकामनाएं लिखीं थीं।
बता दें कि सभी 36 दान पेटियां खोलकर चढ़ावे की राशि की गणना की जाएगी। बीते दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भाग लेने आए थे। उनमें से सैकड़ों खजराना गणेश मंदिर भी दर्शन – पूजन के लिए पहुंचे थे। इस बात के चलते अन्य दान पेटियों से भी विदेशी मुद्रा मिलने के आसार हैं। मंदिर की प्रबंध समिति को उम्मीद है कि इस बार रिकॉर्ड दान राशि दान पेटियों से निकलेगी।
Related Posts
September 20, 2019 किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर बीजेपी ने किया धरना- प्रदर्शन इंदौर : अतिवर्षा के कारण जिले की राऊ, देपालपुर, महु और सांवेर तहसील में बर्बाद हुई फसलों […]
November 22, 2018 मनमोहन पर बरसे रविशंकर इंदौर: मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को अब सिर्फ 6 दिन शेष हैं। प्रचार का दौर भी […]
November 12, 2021 मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन के तहत दीपावली अंक व ग्रंथ प्रदर्शनी का शुभारंभ
इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति द्वारा आयोजित 11वे मध्य प्रदेश मराठी साहित्य […]
September 29, 2022 एमडी ड्रग मामले के फरार तीन बदमाश गिरफ्तार,आरोपियों पर 12 हजार का था इनाम
इंदौर : 70 करोड़ की MD drugs के मामले में फरार व उद्घोषित इनामी 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
September 14, 2020 महाकाल मन्दिर में प्रारम्भ हुआ उमा- सांझी महोत्सव उज्जैन : घट स्थापना व उमा माता के पूजन के साथ महाकालेश्वर मंदिर में उमा- साँझी परम्परागत […]
July 9, 2023 गुरु गोलवलकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर फंसे दिग्विजय सिंह
तुकोगंज थाने में दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर।
इंदौर : आरएसएस के खिलाफ […]
November 6, 2023 देश में ब्राह्मणत्व जिंदा रहेगा तो हिंदुत्व जिंदा रहेगा
ब्राह्मण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई।
इंदौर : […]