मंत्री विजयवर्गीय ने धार में किया शस्त्र पूजन ।
धार : विजयादशमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धार में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने धार और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शस्त्र पूजन के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने कहा,”विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का संदेश देता है। आज के दिन हम सभी को अपने कर्तव्यों को निभाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, धार जिले की धरती ने हमेशा वीरता और साहस का परिचय दिया है। इस पवित्र धरती पर विजयादशमी जैसे महापर्व पर शस्त्र पूजन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। राज्य सरकार हमेशा जनता जनार्दन के साथ खड़ी है। हम सभी मिलकर मध्यप्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए संकल्पित हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, विधायक कालू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Related Posts
November 14, 2021 रावजी बाजार पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, 32 मोबाइल किए जब्त
इंदौर : चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस तीन शातिर बदमाश थाना रावजी बाजार की गिरफ्त में आए […]
January 21, 2021 किसानों के खाते में डाली जा रही है सब्सिडी की राशि, घोटालेबाजों के असली चेहरे हुए उजागर, बोले ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को इंदौर प्रवास पर […]
May 21, 2024 विहिप के रोगी वाहन का लोकार्पण
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद, सेवा विभाग द्वारा सेवा सुरक्षा, संस्कार के भाव को आगे बढ़ाते […]
April 9, 2025 अखबारों में सिमटता साहित्य चिंता की बात..
कॉरपोरेट कल्चर से अखबारों से गुम हुआ साहित्य..
इंदौर प्रेस क्लब के मीडिया कॉन्क्लेव […]
March 3, 2024 उच्च न्यायालय में 09 मार्च को लगेगी नेशनल लोक अदालत
इंदौर : उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इंदौर में 09 मार्च 2024 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का […]
May 28, 2022 आईटीसी की व्यवहारिक समस्याओं पर की गई समूह चर्चा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिश्नर्स एसोसिएशन इंदौर एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा जीएसटी इनपुट […]
February 9, 2023 स्वार्थ सिद्धि के लिए रामचरित मानस को लेकर खड़ा किया जा रहा विवाद
रामचरित मानस की चौपाई जातिसूचक नहीं।
चौपाई के अर्थ और भावार्थ को गहराई से समझने की […]