पूर्वजों ने बदल लिया था धर्म पर कुलदेवी चामुंडा ही थी।
नेमावर : नर्मदा के तट पर बसे नेमावर में सोमवार सुबह पास के एक गांव के 35 परिवारों के 190 लोगो ने पुन: सनातन धर्म में वापसी कर ली। ये लोग घुमंतु समाज से संबंधित हैं।
इन परिवारों के पूर्वजों ने किसी कारण से अपना धर्म बदल लिया था। बावजूद इसके, वे कुलदेवी चामुंडा का पूजन करतें थे, विवाह की पद्धति भी सनातनी परिवारों की ही तरह रहती थी।
अपनी घर वापसी के बारे में बताते हुए रामसिंह (नया नाम) ने कहा कि हमारे पूर्वज भले ही परिस्थितिवश अन्य धर्म में चले गए थे पर हमारे रक्त में सनातन के संस्कार ही प्रवाहित हो रहें हैं। आज अपने स्वधर्म में वापसी कर हमें बेहद खुशी है।
संतों के सान्निध्य में विधि विधान से हुई स्वधर्म में वापसी।
35 परिवारों के लगभग 190 लोगों की स्वधर्म में वापसी के समय नेमावर के संतश्री रामस्वरूप दास शास्त्री और रतलाम के संतश्री आनंद गिरि महाराज उपस्थित रहें। इस दौरान मुंडन, नर्मदा स्नान,यज्ञोपवीत और हवन जैसी विधियां संपन्न कराई गई। सभी लोग स्वधर्म में वापसी पर बेहद प्रसन्न दिखें, इनमें लगभग 55 पुरुष, 50 महिलाएं और शेष बच्चे शामिल हैं।
Related Posts
August 12, 2024 मुख्यमंत्री यादव ने लाडली बहनों को दी दोहरी सौगात
प्रत्येक लाड़ली बहना को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपये और रक्षाबंधन नेग के […]
April 7, 2023 मां, महात्मा और परमात्मा का जीवन में विशेष महत्व : गृहमंत्री मिश्रा
इंदौर : जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संस्कृति […]
October 25, 2021 सेंट्रल जेल में भी मनाया गया करवा चौथ का पर्व, पत्नियों ने जेल में बंद पतियों के दीदार कर खोला व्रत
इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद क़ैदियों की पत्नियों ने जेल पहुंचकर सजा काट रहे अपने पतियों […]
August 26, 2022 सोनाली फोगाट की मौत का मामला हत्या में तब्दील, निजी सहायक सहित दो गिरफ्तार
पणजी : बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया […]
June 5, 2022 बीजेपी पूरी ताकत से लड़ेगी पंचायत चुनाव, चुनाव मैदान में उतारेगी पार्टी समर्थित प्रत्याशी- सोनकर
इंदौर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। […]
February 5, 2019 बीआरटीएस पर ट्रैफिक जाम से निजात के लिए बना रहे विशेष कार्ययोजना- वर्मा इंदौर: ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। रिंग रोड के […]
July 3, 2021 200 करोड़ की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई का भव्य स्मारक, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, […]