इंदौर : विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया। शंकरा आई सेंटर, इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नेत्रदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली संस्थाओं – दधीचि मिशन, मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट, तेरापंथ युवक परिषद, गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट, किशन भाई पटेल दाजी ट्रस्ट, सेवा समर्पण श्री बालाजी वेलफेयर सोसायटी एवं दिव्य सारथी फाउंडेशन का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित थे। उन्होंने नेत्रदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने हेतु अभियान चलाने पर जोर दिया। शहरी क्षेत्रों साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेत्रदान जागरूकता अभियान चलाने का प्रयास करने हेतु डॉ.दीक्षित ने समाजसेवियों से आग्रह किया।
कार्यक्रम में शंकरा आई सेंटर के कॉर्निया स्पेशलिस्ट डॉ. अंकित देवकर ने नेत्रदान के बारे में जानकारी दी।उन्होंने नेत्रदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों का खंडन किया। डॉ देवकर ने कहा कि विगत 2 वर्षों में शंकरा आई सेंटर ने विभिन्न समाजसेवियों, प्रेरकों के सहयोग से कुल 692 कॉर्निया नेत्रदान के माध्यम से प्राप्त किए हैं, जिससे करीब 500 लोगों को कॉर्निया ट्रांसप्लांट कर नेत्र ज्योति प्रदान की गई है। अतिथियों का आभार साउथ इंडियन कल्चर एसोसिएशन के चेयरमैन बाबूजी ने माना।
Related Posts
July 5, 2025 मुसाखेड़ी रिंग रोड पर खड़ी ट्रेवल्स की चार बसें की गई जब्त
रोड पर खड़ी कर बसों की मरम्मत किए जाने से लग रहा था जाम।
इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह […]
November 7, 2020 मतदान के बाद फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, मौतों का भी बढ़ा ग्राफ..!
इंदौर : उपचुनाव के लिए मतदान होने के पहले तक कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट […]
November 28, 2021 सीएम शिवराज की फटकार के बाद मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति दिए बयान पर जताया खेद, मांगी माफी
भोपाल : कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल द्वारा बीते दिनों अनूपपुर की जनसभा में उच्च वर्ग की […]
October 27, 2021 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा […]
January 31, 2024 ज्योतिष वास्तु सम्मेलन के निमंत्रण पत्र और ब्रोशर का विमोचन
इंदौर : अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु संगठन द्वारा गांधी हाल इंदौर में आयोजित 17 वे […]
October 13, 2020 प्रवासी पक्षी हैं कमलनाथ, चुनाव बाद दिल्ली उड़ जाएंगे- नरोत्तम
भोपाल : 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के चलते आरोप- प्रत्यारोप और वार- […]
June 1, 2022 कंजर डेरो पर देवास पुलिस ने दी दबिश, करोड़ों का सामान बरामद
देवास : देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सभी 16 कंजर डेरों पर एक साथ दबिश […]