भोपाल : 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के चलते आरोप- प्रत्यारोप और वार- पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि
कमलनाथ को अगर कहना पड़ रहा है कि मै जवान हूं तो यही साबित करता है कि वो बूढ़े हो गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वादों से छलांग लगाना कमलनाथ को आता है। वे हमेशा वादों से मुकर जाते हैं।
शिवराज ने जनता जनार्दन के सामने घुटने टेके।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ईश्वर और जनता को जनार्दन कहा जाता है…शिवराज जी ने जनता के सामने घुटने टेके हैं, इसमें गलत क्या है।
प्रवासी पक्षी हैं कमलनाथ।
नरोत्तम ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रवासी पक्षी हैं।तीन तारीख के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। गरीबों की पीड़ा को वे कभी समझ नहीं पाएंगे।
अपनी उपलब्धियां नहीं बताते कमलनाथ।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशा को निराशा में कमलनाथ बदलते हैं।कमलनाथ और सज्जन सिंह वर्मा को एक भी सभा में अपनी उपलब्धि गिनाते कभी नही देखा होगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता इनकी करतूतों के चलते घर बैठ गया है।
बीजेपी विकास के नाम पर वोट मांगती है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी विकास के नाम पर मतदाताओं के पास जाती है। सीएम शिवराज डिजिटल रथों को रवाना कर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
Related Posts
October 13, 2020 दुष्कर्म का आरोपी डॉ. हेमंत चौपड़ा 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर
इंदौर : इलाज के दौरान युवती से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी डॉक्टर हेमंत चौपड़ा को अदालत […]
January 19, 2021 राशन माफिया पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, सरगना सहित तीन पर रासुका, 31 पर एफआईआर
इंदौर : अवैध शराब, ड्रग, खनन और भू माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में अब राशन […]
November 28, 2022 राहुल गांधी की यात्रा और सभा को इंदौर की जनता ने दिया जबर्दस्त प्रतिसाद
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर जमकर बरसे राहुल।
नोटाबंदी और जीएसटी का मुद्दा […]
May 12, 2025 मेंगों जत्रा को इंदौर वासियों का मिला जबरदस्त प्रतिसाद
तीन दिनों में लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम।
रविवार को उमड़े स्वाद के शौकीन, […]
June 15, 2025 दुर्घटना ग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे के खुलेंगे राज
विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 275 हुई।
अहमदाबाद : लन्दन के लिए अहमदाबाद […]
January 9, 2017 मध्यप्रदेश सरकार का सबसे बड़ा फैसला। 2 october 2017 से प्रदेश में शराब पूरी तरह बंद होगी।
भोपाल-कैबिनेट बैठक में अहम् […]
September 25, 2019 नगरीय निकाय के परोक्ष प्रणाली से चुनाव कराना प्रजातंत्र की हत्या- कैलाशजी इंदौर : मप्र में नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से करवाए जाने के कमलनाथ सरकार के […]