बंगलुरु : देश में करीब दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच एक 7 साल का बच्चा भी दिल्ली से अकेला बेंगलुरू पहुंचा। हवाई अड्डे पर बच्चे की मां उसे रिसीव करने आईं।
दरअसल सात साल का विहान शर्मा दिल्ली में अपने दादा-दादी के घर आया था। लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गया। वह विशेष श्रेणी की यात्रा करते हुए तीन महीने बाद बेंगलुरू लौटा है। सबसे खास बात ये है कि विहान अकेले ही दिल्ली से बेंगलुरू तक पहुंचा।
मुम्बई से सीमित उड़ानों की अनुमति।
महाराष्ट्र सरकार ने रविवार रात को मुंबई से सीमित संख्या में उड़ान के परिचालन को मंजूरी दे दी। कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने 25 विमानों को जाने और 25 को आने को अनुमति दी है। अम्फान चक्रवात से भारी नुकसान झेल रहे पश्चिम बंगाल ने कहा है कि वह विमान परिचालन 28 मई से शुरू करेगा। सभी हवाई अड्डों पर वायरस से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए पूरी व्यवस्था है। सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है। तमिलनाडु ने कहा है कि यात्रियों को 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रहना होगा। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और विजाग हवाई अड्डों पर सोमवार से कोई घरेलू उड़ानें संचालित नहीं होंगी। लेकिन मंगलवार से सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
Related Posts
June 5, 2021 संभागायुक्त की पहल पर मिले ब्लैक फंगस के 12 हजार से अधिक इंजेक्शन
🔻कीर्ति राणा, इंदौर🔺
ब्लेक फंगस के मरीजों को अब जरूरी इंजेक्शन के लिए परेशान नहीं […]
June 20, 2022 मोटर साइकिल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : वन्य प्राणी संग्रहालय ( जू) से मोटर साईकिल चुराने वाले तीन शातिर चोरों को थाना […]
July 30, 2023 यौमे आशूरा के मौके पर शहरभर से निकलकर कर्बला मैदान पहुंचे ताज़िए
शाही शानो शौकत के साथ निकला सरकारी ताजिया।
सर्वधर्म संघ ने किया अखाड़े और ताज़िए के […]
October 18, 2019 संतश्री राजिंदर सिंह के सत्संग – प्रवचन 22 अक्टूबर को होंगे इंदौर : सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष सन्त श्री राजिंदर सिंह इंदौर आ रहे हैं। वे 22 […]
August 21, 2020 इंदौर में झमाझम बारिश, सड़कें बनीं तालाब, कई बस्तियां हुई जलमग्न..! इंदौर : शुक्रवार शाम से हो रही धुआंधार बरसात ने समूचे शहर को पानी- पानी कर दिया है। […]
March 6, 2020 पत्रकारों के लिए लागू करेंगे पेंशन योजना- अरविंद तिवारी इंदौर : रविवार 8 मार्च को इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव में मां सरस्वती समूह और मां सरस्वती […]
October 4, 2019 विधायक शुक्ला की माताजी की शोक बैठक का डोम गिरा, एक की मौत, कई घायल इंदौर : शुक्रवार शाम बाणगंगा क्षेत्र में शोक बैठक के लिए लगाया गया डोम भारी बारिश के […]