इंदौर आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

  
Last Updated:  March 8, 2022 " 06:29 pm"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय इंदौर, उज्जैन व देवास के दौरे पर मंगलवार सुबह 12 बजे इंदौर विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव,नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, आई.डी.ए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, इंदौर प्रभारी भगवान दास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, महाराष्ट्र प्रभारी जय भान सिंह पवैया, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया।

रास्ते में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

विमानतल पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए भाजपा के  कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा पड़ा। एयरपोर्ट से कार में सवार होकर श्री नड्डा सीधे भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए। यात्रा मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह सैंकड़ो मंच बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर चौराहे तक देपालपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, वहीं सुपर कॉरिडोर चौराहे से बांगड़दा चौराहे तक महू विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। कि बांगड़दा चौराहे से लवकुश चौराहे तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जेपी नड्डा का स्वागत किया।
सभी स्वागत मंचों पर सैकड़ों की संख्या में पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ -साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं  ने भी  बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत किया। इंदौर से उज्जैन तक पूरे मार्ग पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का सिलसिला चलता रहा।

उज्जैन पहुँचकर नड्डा व सीएम शिवराज ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में करेंगे शिरकत।

उज्जैन से देवास पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम शिवराज सिंह शाम को इंदौर लौंटेंगे। वे यहां बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। प्रदेश संगठन के कामकाज की समीक्षा के बाद जेपी नड्डा रात करीब 8 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।रवानगी के दौरान भी पूरे मार्ग पर सजाए गए मंचों से बीजेपी कार्यकर्ता पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *