आईडीए के विकास कार्यों की प्रगति का व्यापक निरीक्षण

  
Last Updated:  June 18, 2023 " 02:06 pm"

इंदौर : विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण वृहद स्तर पर किया गया जिसमें मुख्य रुप से फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों पर अधिक जोर दिया गया! अधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यों में आ रही अंतर विभागीय समस्याओं के संबंध में भी संयुक्त निरीक्षण किया गया, अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि खजराना चौराहे पर ट्रैफिक विभाग, नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गई।असल में ब्रिज के एक भाग के पिलर लगभग बाधा रहित हो गए हैं। इनका 50% फाउंडेशन का कार्य पूरा हो गया है। शेष 50% का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्षा काल के पूर्व 30 जून तक इनके भी पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दूसरी ओर के पिलर बनाए जाने हेतु नगर निगम से चर्चा की गई तदनुसार सीवरेज,नर्मदा लाइन शीघ्र स्थानांतरित होने के संभावना है। भंवरकुआं चौराहे पर भी एक तरफ की पाइल फाऊंडेशन लगभग पूर्ण हो गई हैं। दूसरी ओर की पाइल फाउंडेशन का कार्य जारी है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्य की गति को बढ़ाया जाए। इस हेतु शिफ्ट में काम करने हेतु निर्देशित किया गया। यह भी निर्देशित किया गया है कि वर्षा काल के पूर्व ऐसे निर्माणों को पूर्ण किया जाए जिन्हें बरसात में किए जाने में बाधा आ सकती है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *