बीते 24 घंटे में देपालपुर में सबसे अधिक 72.2 मिमी बारिश ।
इंदौर : जिले में रुक – रुक कर वर्षा का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले के देपालपुर में सर्वाधिक 72.2 मिलीमीटर (पौने तीन इंच से अधिक) बारिश हुई। इसी तरह गौतमपुरा क्षेत्र में 47.3 मिलीमीटर (पौने दो इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की गई।
इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 399.6 मिली मीटर (लगभग पौने 16 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 131.6 मिली मीटर (सवा 5 इंच) अधिक है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में 268.3 मिली मीटर (साढ़े 10 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 269.1 मिमी., महू में 349 मिमी., सांवेर में 429.8 मिमी., देपालपुर में 623 मिमी., गौतमपुरा में 418 मिमी. और हातोद में 308.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 331 मिमी., महू में 216 मिमी., सांवेर में 296.4 मिमी., देपालपुर में 341.2 मिमी और गौतमपुरा में 157 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
Related Posts
March 26, 2020 कोरोना संदिग्ध की उपचार के दौरान मौत, उज्जैन से किया गया था रेफर इंदौर : कोरोना संदिग्ध एक मरीज की गुरुवार तड़के एम.आर.टी.बी. अस्पताल में मौत हो गई।
47 […]
October 23, 2020 अद्भत, विलक्षण, करिश्मासाज सिराज..!
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
देर रात नींद नहीं आ रही थी। टहलने निकल गया। सुनसान रास्ते पर […]
January 23, 2023 डॉ.कोठारी लाइफ टाइम और डॉ. पांडे मिड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजे गए
आईएमए के वार्षिक दिवस समारोह में कुल सात सदस्यों का किया गया सम्मान।
मेडिकल के […]
August 22, 2023 राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा चलाते तीन आरोपी गिरफ्तार
सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर व सीपीयू जब्त।
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट […]
September 14, 2020 ‘स्वास्थ्य सप्ताह’ के तहत बस्तियों व अस्पतालों में किया गया एनर्जी ड्रिंक का वितरण इंदौर : संस्था "आनन्द गोष्ठी" और ग्लोबल इंडियन फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]
April 13, 2019 कांग्रेस की सूची में राजूखेड़ी का नाम नहीं, इंदौर को लेकर असमंजस बरकरार नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। 18 […]
October 7, 2021 कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, कार को रस्सी से खींचकर किया पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि का विरोध
इंदौर~ शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पेट्रोल,डीजल,गैस की बेलगाम मूल्यवृद्धि को लेकर […]