इंदौर: राऊ के नेहरू नगर स्थित एक खेत में बनी झोपड़ियों में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग फैलने के साथ वहां जोरदार धमाके होने से समूचे क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही आनन- फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि झोपड़ियों में 3 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग लगने से वो धमाके के साथ फट गए। उनके टुकड़े भी खेत में बिखरे पाए गए। राहत की बात ये रही कि आग लगने और सिलेंडर में धमाके होने के समय झोपड़ियों में कोई नहीं था। सभी काम के लिए बाहर गए हुए थे। आसपास भी कोई रहवासी मकान नहीं था इसके चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग कैसे लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
Related Posts
July 28, 2024 भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं का प्रतीक है इंडिया हाउस: नीता अंबानी
पेरिस में इंडिया हाउस के उद्घाटन पर नीता अंबानी ने ओलंपिक भारत लाने की वकालत […]
May 17, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन हुए बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन का अवैध रूप से विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम […]
October 28, 2021 प्रेस क्लब में दो दिवसीय रंगोली व कंदील प्रशिक्षण कार्यशाला 29 अक्टूबर से
इंदौर : उल्लास और उमंग के पर्व दीपोत्सव पर घर-आंगन को शोभित करने वाली रंगोली बनाना तो […]
July 31, 2020 सैम्पलिंग, टेस्टिंग बढ़ते ही सौ के पार हुई संक्रमितों की तादाद इंदौर : कई दिनों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग और टेस्टिंग में तेजी लाई। जैसे ही […]
August 25, 2021 ‘वैक्सीन लगवाओ- गिफ्ट पाओ’ अभियान के जरिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
इंदौर : देश भर में आई कोरोना त्रासदी से लोगो का जानमाल का नुकसान तो हुआ ही, कई लोगो ने […]
January 4, 2023 प्रवासी अतिथियों को विश्वम स्वदेशी महोत्सव के जरिए दिखाएंगे मालवा – निमाड़ की संस्कृति की झलक
6 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा विश्वम स्वदेशी महोत्सव।
स्वदेशी मेले में प्रवासी […]
February 22, 2021 नई परंपरा कांग्रेस ने डाली, बीजेपी उसका निर्वहन कर रही- नरोत्तम
भोपाल : विधानसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह परंपरा […]