नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति हो गई है। शुक्रवार को दो नए जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एस वेंकटनारायण भट्टी ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दोनों नए न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इन दो जजों की नियुक्ति के साथ सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 32 हो गई है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में जजों के दो पद खाली हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को ट्विटर पर न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्तियों की घोषणा की थी। उज्ज्वल भुइयां और एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम की 5 जुलाई को हुई बैठक में निर्णय लिया गया था।
Related Posts
February 16, 2023 महाशिवरात्रि के मद्देनजर दो ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारंभ
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के कड़छा-बड़लई के मध्य दोहरीकरण हेतु लिए गए ब्लॉक […]
January 18, 2023 विनीता खजांची को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए सांसद लालवानी
अंगदान के लिए रुंधे गले से माना परिवार का आभार।
इंदौर : इंदौर के सांसद शंकर लालवानी […]
October 27, 2021 भंवरकुआ थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की चेन लूटकर बदमाश हुए फरार
इंदौर : भवर कुआं थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी के साथ दो बाइक सवार […]
February 29, 2020 ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने 11लाख की सहयोग निधि का चेक प्रदेश प्रभारी को सौंपा इंदौर : शनिवार को भाजपा कार्यालय पर आजीवन सहयोग निधि संग्रह के लिये ग्रामीण कार्यकर्ताओं […]
May 23, 2021 महिला आश्रम व मजदूर बस्तियों में राशन का वितरण
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के मार्गदर्शन में पूर्व पार्षद कंचन गिदवानी, कांता पोखरना […]
June 22, 2025 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के 135 मेधावी बच्चों का किया सम्मान
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा मीडियाकर्मियों के मेधावी छात्रों का सम्मान […]
January 23, 2021 एक फीसदी से भी कम मिले कोरोना के नए मामले, ज्यादा रही डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या
इंदौर : कोरोना संक्रमण का के मामले शुक्रवार को 1 फीसदी से भी कम रहे। जबकि डिस्चार्ज […]