बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना गिनीज बुक में दर्ज होनी चाहिए- राव

  
Last Updated:  February 3, 2022 " 12:43 am"

इंदौर : बीजेपी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष को संगठन पर्व 2022 के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे प्रदेश में गत 20 जनवरी से बूथ विस्तारक योजना के जरिए कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बुधवार को बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव इंदौर प्रवास पर आए। वे बूथ विस्तारक योजना में आयोजित नगर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
भाजपा कार्यालय पर रखे गए कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’ विषय पर दिया गया संबोधन लाइव सुना गया।

गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए बूथ विस्तारक योजना।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद मुरलीधर राव ने कार्यालय में उपस्थित वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक योजना विश्व का ऐसा अनूठा राजनीतिक कार्यक्रम है जो वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए। यह भारत में पहला अनुभव है, जिसमें चार-चार बार मुख्यमंत्री बनने के बाद, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री व सभी वरिष्ठजन बूथ पर जाकर कार्यक्रम कर, घर-घर संपर्क कर रहे हैं, और नए मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ रहे हैं। हमने काम और विकास करके बताया कि यह पार्टी विश्वास करने लायक है। हम हमेशा जनता की सेवा करते हुए, जनता के विश्वास को अर्जित करते हुए काम करेंगे।
भाजपा का मजबूत होना, भारत का मजबूत होना है। म.प्र. में बूथ विस्तारक योजना को वृहद स्वरूप के साथ अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश में 20 हजार कार्यकर्ताओं द्वारा 10 दिन तक 10-10 घंटे कार्य करते हुए 20 लाख घंटे का समय, श्रम और उत्पादकता, भारतीय जनता पार्टी का अद्भुत कार्य विस्तार करेगी। कुशाभाऊ ठाकरे का आभूषण संगठन था और विस्तारक, समयदानी, हमारी कार्य पद्धति में शामिल है।

पार्टी का निर्माण कार्यकर्ताओं से होता है।

मुरलीधर राव ने कहा कि देश का निर्माण, पार्टी के निर्माण से होता है, और पार्टी का निर्माण कार्यकर्ता से होता है। देश के लिए समान भाव से काम करने वाला कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। हमारा कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कार्य करता है। मजबूत बूथ समिति को गढ़ने का काम इस बूथ विस्तारक योजना से किया जा रहा है। यह योजना देश में एक मिसाल है।हम बूथ पर डिजिटल कार्यकर्ता खड़े कर रहे हैं। डिजिटल से डरना नहीं, डिजिटल को हाथ में लेना है।मुरलीधर राव ने कहा कि टेक्नोलॉजी गेम चेंजर है। इस अभियान से हम डिजिटल एजुकेशन भी कर रहे हैं। यह देश की एकमात्र पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसका मालिक कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि कार्यकर्ता है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी ने भी अभी तक किए गए और आगामी कार्यक्रमों की योजना बताई।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और बूथ विस्तारक योजना के तहत किए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुरलीधर राव, सुमित्रा महाजन, कृष्णमुरारी मोघे, भगवानदास सबनानी, जयपालसिंह चावड़ा, गौरव रणदिवे, डा. तेजबहादुरसिंह चौहान, रघुनाथ भाटी, जीतू जिराती, सावन सोनकर, महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, उमेश शर्मा, प्रमोद टंडन, डॉ. दिव्या गुप्ता, दीपक जैन टीनू, सूरज कैरो, योगेश मेहता, मुद्रा शास्त्री, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, नानूराम कुमावत, अभिषेक बबलू शर्मा, सोनू राठौर, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्शी, निरंजनसिंह चौहान, देवकीनंदन तिवारी, जवाहर मंगवानी, मुकेश मंगल, सविता अखंड, शैलजा मिश्रा, पदमा भोजे, ज्योति तोमर अन्य नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल विस्तारक, पार्षद एवं अपेक्षित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन निरंजनसिंह चौहान ने किया। अंत में सभी का आभार सविता अखंड ने माना।

इसके बाद मुरलीधर राव ने शाम को स्कीम नंबर 54, विजयनगर में इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति समूह से चर्चा की। कुशलक्षेम कार्यक्रम के तहत बूथ विस्तारक विष्णु तिवारी के निवास स्नेहलतागंज में पहुंचकर उनसे चर्चा की। विधानसभा क्षेत्र 3 के देवी अहिल्या मंडल अध्यक्ष गजानन गावड़े के घर भोजन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मेघराज जैन के कालानी नगर स्थित निवास पर पहुंचे और कमल पुष्प अभियान में उनका सम्मान किया। बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत क्षेत्र क्रं. 1 के वार्ड 3 में बूथ नंबर 279 पर पहुंचकर बूथ समिति की बैठक भी ली।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *